Rajasthan paper leak : मास्टरमाइंड समेत 55 लोग गिरफ्तार, Suresh Dhaka की लाइफ लग्जरी से भरपूर

राजस्थान पेपर लीक मामले की जांच जारी है। अब तक रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Rajasthan paper leak

सेकेंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा का सवाल लीक होने के मामले में राजस्थान पुलिस 55 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि Rajasthan paper leak मामले में मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं। सभी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मास्टरमाइंड में एक नाम Suresh ढाका का भी है। सोशल मीडिया प्रोफाइल देखने से पता लगता है कि ऊंची सियासी पहुंच रखने वाले ढाका की लाइफ लग्जरी से भरपूर है। (सुरेश ढाका की तस्वीरें साभार फेसबुक @officialsureshdhaka)

Recommended Video

    Rajasthan में RPSC का पेपर लीक, Mastermind Suresh Dhaka की तलाश तेज | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    फेसबुक पर स्टार है मास्टरमाइंड सुरेश ढाका

    फेसबुक पर स्टार है मास्टरमाइंड सुरेश ढाका

    फेसबुक पर @officialsureshdhaka नाम से सुरेश ढाका का वेरिफाइड अकाउंट है। इसमें RPSC पेपर लीक केस के कथित मास्टरमाइंड सुरेश के फेसबुक अकाउंट पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स, उनके पास महंगे मोबाइल और कार देखे जा सकते हैं। वे एक कोचिंग के भी मालिक हैं।

    मास्टरमाइंड लग्जरी वाली लाइफ के शौकीन

    मास्टरमाइंड लग्जरी वाली लाइफ के शौकीन

    शनिवार को सीनियर टीचर ग्रेड-2 परीक्षा (RPSC 2nd Grade Teacher Exam) का पेपर लीक होने के बाद मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को कई नेताओं का करीबी भी बताया जा रहा है। सुरेश ढाका के सोशल मीडिया अकाउंट देखने से पता लगता है कि वह लग्जरी वाली लाइफ जीने में यकीन रखता है।

    पेपर लीक के आरोपी और आपस में रिश्तेदारी

    पेपर लीक के आरोपी और आपस में रिश्तेदारी

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की शिक्षक परीक्षा में सामान्य ज्ञान (GK) का पेपर लीक होने की बात सामने आने पर चार मास्टरमाइंड में दो आरोपी रिश्ते में जीजा-साले हैं। एक पेशे से डॉक्टर है। लग्जरी लाइफ जीने वाले सुरेश ढाका का नाम भी सामने आया है। ढाका सुरेश विश्नोई के जीजा हैं।

    नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट का मैनेजर

    नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट का मैनेजर

    जयपुर में 'उमंग' कोचिंग का संचालक सुरेश ढाका की पहुंच राजस्थान सरकार के मंत्रियों तक भी है। खबरें यहां तक हैं कि कई नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स खुद सुरेश ढाका हैंडल करता है। महंगे मोबाइल और लग्जरी कारों का शौकीन ढाका अब भी राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सुरेश ढाका ने Rajasthan paper leak को अंजाम देने के लिए पहले अपने साले को एग्जाम का पेपर भेजा था।

    मास्टरमाइंड के पिता सरपंच हैं

    मास्टरमाइंड के पिता सरपंच हैं

    रिपोर्ट्स में कहा गया, राजस्थान पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका पहले भी दो बार जेल भी जा चुका है। सांचौर में अचलपुर गांव के निवासी सुरेश ढाका मनी लॉन्ड्रिंग और पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है। सीनियर टीचर परीक्षा 2022 के पेपर लीक में मास्टरमाइंड होने के कारण राजस्थान पुलिस ढाका की तलाश कर रही है। उनके पिता मांगीलाल गांव के सरपंच हैं।

    10 लाख रुपये में सौदा

    10 लाख रुपये में सौदा

    पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड सुरेश विश्नोई (जोधपुर) के अलावा उनके जीजा सुरेश ढाका और पीराराम साहू और भूपेंद्र सारण पर भी पेपर लीक में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पेपर लीक होने की गुप्त सूचना पर राजस्थान पुलिस ने परीक्षार्थियों से भरी प्राइवेट बस को शनिवार सुबह बेकरिया थाना क्षेत्र में रोका था। परीक्षार्थियों के पास एग्जाम पेपर पाए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

    जालौर जिले के निवासी हैं परीक्षार्थी और पेपर लीक करने वाले

    जालौर जिले के निवासी हैं परीक्षार्थी और पेपर लीक करने वाले

    राजस्थान पुलिस ने जांच के दौरान 37 परीक्षार्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान (GK) विषय के लीक हुए पेपर के साथ धर दबोचा। मास्टरमाइंड और छह अन्य लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े गए। सभी जालोर जिला निवासी हैं। पुलिस ने बताया, मास्टरमाइंड सुरेश विश्नोई ने छात्रों से 10 लाख रुपये वसूले थे। विश्नोई स्कूल के वाइज प्रिंसिपल पोस्ट पर भी हैं। पूरे प्रकरण में CM गहलोत ने भी ट्वीट कर एग्जाम कैंसिल करने और सख्त कार्रवाई का संकेत दिया।

    नीचेे देखें गहलोत का ट्वीट---

    CM गहलोत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आश्वस्त किया कि युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बाकी विषयों की परीक्षाओं पर कहा, एग्जाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से होंगे। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+