Rajasthan Rain: सवाई माधोपुर में धंसी जमीन, बन गया बड़ा वॉटरफाल! देखें वायरल Video

Rajasthan Rain Viral Video: राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों और नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सवाई माधोपुर से एक अनोखा लेकिन चिंताजनक वीडियो सामने आया है।

यह बीस सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बारिश के कारण जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। इस धँसे हुए हिस्से में कई छोटे-छोटे झरने बन गए हैं, जो देखने में नियाग्रा फॉल्स नजर आ रहे हैं। तबाही के इस अनोखे नजरे को लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया है और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Rajasthan Rain Viral Video

सवाई माधोपुर के इस क्षेत्र में अमरूद के बागानों के साथ बड़े खेत भी थे, लेकिन लगातार बारिश के चलते खेत कटकर गहरी नदियों में बदल गए हैं। पानी का तेज बहाव सीधे इसी धँसी हुई जमीन में गिर रहा है, जिससे ये प्राकृतिक झरने बने हैं। हालाँकि यह नजारा देखने में आकर्षक लग सकता है, लेकिन यह भारी बारिश से हुए नुकसान का परिणाम है।

सवाई माधोपुर के जिलाधिकारी कानाराम ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गणेश धाम से जोगी महल तक की सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया है।

डीएम ने जानकारी दी कि 26, 27 और 28 तारीख को लक्खी मेला है, इसलिए उससे पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।" सुरवाल के निचले इलाकों में स्थित गांवो से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और जहां भी जरूरत है, वहाँ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

तेज बहाव में फंसी कार और 3 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया

गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश के बाद नदियां और नाले उफान पर हैं। हाल ही में, जिला मुख्यालय के लटिया नाले में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां पानी के तेज बहाव में फंसी एक कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह घटना शुक्रवार को लटिया नाले में हुई। जानकारी के अनुसार, कार चालक और दो महिलाएं जीनापुर रोड पर भूतेश्वर महादेव के पास नई पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे थे। नाले में पानी का बहाव बहुत तेज़ था, इसके बावजूद चालक ने कार आगे बढ़ा दी।

कार कुछ दूरी तक तो चली, लेकिन अचानक पानी में बंद हो गई और तेज बहाव में फँस गई। कार डूबने की कगार पर थी, जिससे उसमें सवार लोगों की जान को खतरा हो गया।

इसी बीच, आस-पास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने स्थिति को भाँपते हुए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। लोगों ने साहस दिखाते हुए कार में फँसे चालक और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में, एक ट्रैक्टर की मदद से कार को भी नाले से बाहर खींचा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। नाले में पानी का दबाव इतना ज़्यादा था कि कार किसी भी समय बह सकती थी। लोगों की सतर्कता और तत्परता से तीन जिंदगियाँ बच गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+