राजस्थान :अब सरकारी स्कूलों में पढ़ा पाएंगे प्राइवेट टीचर्स, विद्या संबल योजना लागू

जयपुर, 12 जून। राजस्थान के प्राइवेट टीचरों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा सकेंगे और इसके लिए उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से 300 से 400 रुपये वेतन भी मिलेगा। ये घोषणा राजस्थान के शिक्षा विभाग की ओर से की गई है।

राजस्थान :अब सरकारी स्कूलों में पढ़ा पाएंगे प्राइवेट टीचर्स

आपको बता दें कि तमाम कोशिशों के बावजूद विभाग को सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षक नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने अब ये कदम उठाया है। इसी के जरिए. शिक्षा विभाग ने राज्य में विद्या संबल योजना भी शुरू कर दी है।

विद्या संबल योजना

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में विद्या संबल योजना के बारे में ऐलान हुआ था। इस योजना की शुरुआत राजस्थान में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए की गई थी। जिसके जरिए सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फेकल्टी की तैनाती होगी जिसमें टीचरों को क्लास के घंटों के हिसाब से पेमेंट भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के अनुसार वक्त रहते ही सलेब्स को कंप्लीट किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+