राजस्थान: पति ने गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया, वायरल वीडियो पर CM गहलोत ने लिया एक्शन

Rajasthan Pratapgarh Women Video Viral: राजस्थान के प्रतापगढ़ में 21 वर्षीय एक आदिवासी गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को एडीजी (अपराध) को मौके पर भेजने और इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राजस्थान फिर शर्मसार हुआ है।

Rajasthan Pratapgarh Women

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, 'प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।''

सीएम अशोक गहलोत ने आगे लिखा, ''सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।''

प्रतापगढ़ के धरियावद विधानसभा के कांग्रेस विधायक नागराज मीणा ने कहा कि, इस घटना की जानकारी मुझे रात करीब 9 बजे हुई। उसके बाद मैंने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से बात की। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। पुलिस इस पर तत्परता से कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने क्या कहा?

धरियावद के एसएचओ पेशावर खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी। यह घटना गुरुवार को हुई है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे नाराज थे क्योंकि उसका किसी दूसरे आदमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि एडीजी (अपराध) दिनेश एमएन को शुक्रवार रात प्रतापगढ़ भेजा गया।

वायरल वीडियो में क्या..?

विचलित करने वाले वीडियो में एक व्यक्ति अन्य लोगों के सामने महिला के कपड़े उतारता है और फिर उसे गांव में नग्न घुमाता है।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं, जबकि प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में डेरा डाले हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+