राजस्थान : दो बेटियों की शादी से पहले हैड कांस्टेबल पिता की मौत, साथी पुलिसकर्मियों ने किया कन्यादान
राजसमंद, 29 नवंबर। शादियों की सीजन में राजस्थान पुलिस की छवि को जहां घूसखोर बरलूट एसएचओ सीमा जाखड़ व स्टाफ ने खराब किया है। वहीं, राजसमंद व नागौर के पुलिसकर्मियों ने मिसाल पेश की है।

राजसमंद जिला पुलिस के पुलिसकर्मियों ने साथी हेड कांस्टेबल की दो बेटियों की शादी में उनका कन्यादान किया है, जबकि नागौर पुलिसकर्मियों ने अपने रसोइए के बेटा-बेटी की शादी में भात भरा।
दरअसल, राजसमंंद जिले के कांकरोली पुलिस थाने में मांगीलाल सरगरा हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। सरगरा कैंसर से पीड़ित से थे। 28 नवंबर को उनकी बेटी ममता व कविता की शादी थी। शादी छह दिन पहले मांगीलाल की मौत हो गई।

इससे मांगीलाल के घर में खुशियों के बीच मातम छा गया। गमगीन माहौल में रविवार शाम को ममता व कविता की शादी हुई। कांकरोली पुलिस थाने से उनके पिता के साथी पुलिसकर्मी शादी में पहुंचे और आपसी सहयोग से जुटाए गए दो लाख रुपए से कन्यादान किया।
एसएचओ योगेद्र व्यास ने बताया कि कांकरोली पुलिस थाने में 45 लोगों का स्टाफ है। सभी ने आर्थिक सहयोग का फैसला किया और दो लाख 11 हजार रुपए एकत्रित किए। हेड कांस्टेबल मांगीलाल की बेटियों की शादी में शामिल होने होने वालों में कांकरोली पुलिस थाने के एएसआई जसवंत सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, जीतराम, लीला देवी व जीतराम आदि शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications