Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्‍थान पुलिस में 9617 कांस्‍टेबलों पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025​: राजस्‍थान पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के कुल 9617 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 के बीच आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), ड्राइवर, बैंड और पुलिस दूरसंचार विभाग में ऑपरेटर व चालक के पदों को भरा जाएगा। भर्ती राजस्थान के विभिन्न जिलों, यूनिट्स और बटालियन स्तर पर की जाएगी।

Rajasthan Police Bharti 2025

Rajasthan Police Bharti 2025: आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 अप्रैल 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मई 2025
  • फॉर्म सुधार की तिथि: अंतिम तिथि के बाद 3 दिन तक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र या राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करते समय रखें ये बातें ध्यान

अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पाण्डेय ने आवेदकों को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अगर किसी प्रकार की गलती होती है तो आवेदन खत्म होने के बाद 3 दिन की सुधार अवधि भी दी जाएगी। पदों का आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा का सिलेबस समेत अन्य सभी निर्देश ध्‍यान से पढ़ लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+