Rajasthan Opinion Poll: भाजपा या कांग्रेस, राजस्थान में राजपूत मतदाता किसके साथ?

Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में चुनावों की उल्टी गिनती जारी है, यहां 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों दलों ने जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास किया है, ऐसे में जनता अब किसका साथ देती है ये तो आने वाला परिणाम बताएगा हालांकि दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

Rajasthan Opinion Poll

सीएम गहलोत बार-बार यही दोहरा रहे हैं कि अबकी बार 100 के पार तो वहीं बिना सीएम फेस के चुनावी दंगल में उतरी भाजपा का दावा है कि इस बार राजस्थान में कमल खिलेगा। तो वहीं इसी बीच आए एक ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाले आंकड़ें प्रस्तुत किए हैं। दरअसल 27 अक्टूबर को पेश हुए IndiaTV Opinion Poll Rajasthan का रिजल्ट हैरान करने वाला है।

200 सीटों में से बीजेपी को 125 सीटें मिल रही हैं

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक राज्य की 200 सीटों में से बीजेपी को 125 सीटें और कांग्रेस को केवल 72 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो वहीं वोट शेयरिंग की बात करें तो भाजपा को 45 फीसदी और कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।

राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है?

जिसका मतलब ये है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है और कांग्रेस को तगड़ा झटका लग रहा है। जबकि सितंबर के महीने में जब पोल कराया गया तो वहां भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही थी, जबकि एक महीने के बाद हुए पोल में भाजपा तो कांग्रेस पर हावी दिख रही है।

राजस्थान में राजपूत मतदाता किसके साथ?

पोल के मुताबिक मीणा, राजपूत, बनिया और ओबीसी बीजेपी के साथ और माली, भील और जाटव कांग्रेस के साथ दिख रहे हैं। देखें निम्नलिखित आंकड़े।

  • राजपूत वोट: बीजेपी को 73 फीसदी वोट, कांग्रेस को 15 फीसदी वोट, बाकी अन्य दलों को चुन रहे हैं।
  • बनिया वोट: बीजेपी को 64 फीसदी वोट, कांग्रेस को 20 फीसदी वोट, बाकी अन्य दलों को चुन रहे हैं।
  • माली वोट: बीजेपी को 12 फीसदी वोट, कांग्रेस को 84 फीसदी वोट, बाकी अन्य दलों को चुन रहे हैं।
  • भील वोट: बीजेपी को 32 फीसदी वोट, कांग्रेस को 46 फीसदी वोट, बाकी अन्य दलों को चुन रहे हैं।
  • जाटव वोट: बीजेपी को 40 फीसदी वोट, कांग्रेस को 42 फीसदी वोट, बाकी अन्य दलों को चुन रहे हैं।
  • ओबीसी वोट: बीजेपी को 45 फीसदी वोट, कांग्रेस को 42 फीसदी वोट, बाकी अन्य दलों को चुन रहे हैं।

फिर से बदल जाएगा जनता का मूड?

अब से पहले जो भी सर्वे सामने आए उसमें दोनों पार्टियों के बीच 'नेक टू नेक' फाइट दिख रही थी और कांग्रेस हमेशा भाजपा से आगे ही थी लेकिन इस बार कांग्रेस बहुमत से दूर दिख रही है। अब देखते हैं कि ये पोल रिजल्ट चुनावी आंकड़ों में तब्दील होते हैं या नहीं या एक महीने बाद फिर से बदल जाएगा जनता का मूड?

वोटिंग डेट 23 नवंबर से 25 नवंबर की गई?

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शादियों के मौसम को देखते हुए वोटिंग डेट 23 नवंबर से 25 नवंबर कर दी है। राजस्थान में 5.26 करोड़ से अधिक मतदाता है जिसमें से 18 साल के करीब 22 लाख मतदाता इस बार फर्स्ट टाइम वोट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+