Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Opinion Poll: क्या राजस्थान में CM फेस घोषित ना करने से BJP को होगा नुकसान? क्या कहता है सर्वे?

Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे,पहले मतदान की तारीख 23 नवंबर थी। चुनाव आयोग का कहना है कि उसने शादियों और त्योहारों के मद्देनजर ये फैसला किया है। फिलहाल कांग्रेस और राजस्थान दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, अब उनकी बातों का कितना असर यहां के लोगों पर हुआ है, इस बारे में पता 3 दिसंबर को लगेगा, जब चुनावी परिणाम सामने आएंगे।

Rajasthan Opinion Poll:

इस बार के चुनाव में जहां कांग्रेस अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने यहां पर सीएम का चेहरा क्लीयर नहीं किया है। खुद पीएम मोदी ने यहां कि चुनावी रैली में कहा है कि 'भाजपा कमल चुनाव चिह्न पर इलेक्शन लड़ेगी।'

क्या भाजपा चुनाव से पहले सीएम का चेहरा साफ नहीं करना उसके खिलाफ जा सकता है? या फिर उसके इसका फायदा मिलेगा?

इस बारे में जानने के लिए एबीपी सीवोटर ने एक सर्वे किया जिसमें उसने जनता से सवाल किया कि राजस्थान में बीजेपी की ओर से CM फेस घोषित नहीं करने से किस पार्टी को फायदा मिलेगा? इस सर्वे में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो रिजल्ट आए वो काफी चौंकाने वाले हैं।

ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया गया

सर्वे में शामिल 52.6% ने कहा कि यह भाजपा के लिए फायदेमंद होगा तो वहीं 35.2% लोगों को लगता है कि इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा तो वहीं 12.2 % ने कहा कि इसका फायदा अन्य दलों को मिलेगा। गौरतलब है कि abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया, जिसमें 90 हजार लोगों ने भाग लिया।

इससे पहले पूछा था ये सवाल?

आखिर जनता किसे राज्य की सीएम बनाना चाहती है?

  • अशोक गहलोत
  • सचिन पायलट
  • वसुंधरा राजे
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर

इस सर्वे में सीएम अशोक गहलोत ने बाजी मारी थी। राज्य के 34 प्रतिशत लोगों की पसंद वो ही थे। बाकी नेताओं को कितना वोट मिला , इसे जानने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+