Rajasthan News Today: वैलंटाइंस डे पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, साध्वी प्रेम बाईसा केस में भी बडी अपडेट

Rajasthan News Today: राजस्थान में 14 फरवरी का दिन कई सारी हलचल से भरा हुआ है। साध्वी प्रेम बाईसा निधन के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग सकता है। एफएसएल रिपोर्ट के बाद अब पुलिस को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार है। वीकेंड पर वैलंटाइंस डे होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस ने टूरिस्ट प्लेस की सुरक्षा बढ़ा दी है। खेजड़ी की कटाई का मुद्दा भी राजनीति में गर्म रहने वाला है।

राजस्थान के लिए शनिवार का दिन इस लिहाज से काफी खास रहने वाला है। मौसम की करवट के साथ ही जैसलमेर में चल रहे मरू महोत्सव में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की हलचल देखने को मिल सकती है।

Rajasthan News Today

Rajasthan News Today: खेजड़ी की कटाई रोक पर संग्राम

बजट सत्र के बाद बीजेपी के नए नेतृत्व और कांग्रेस की आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सरकार ने खेजड़ी की कटाई पर रोक और नए सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इन मुद्दों पर आज बयानबाजी और प्रतिक्रियाएं सुर्खियों में रह सकती हैं।

Rajasthan Weather Today: राज्य में रहेगा खुशनुमा मौसम

राजस्थान में आज मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 13°C के आसपास रह सकता है। राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में दिन में खिली धूप के कारण हल्की गर्माहट रहेगी, जबकि रातें सुहानी और हल्की ठंडी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम पर्यटन और आउटडोर गतिविधियों के लिए अनुकूल है।

Valentine Day के मौके पर बढ़ाई गई सुरक्षा

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर खास रौनक देखने को मिल रही है। जैसलमेर में मरुस्थलीय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ की उम्मीद है। विशेष रूप से सम और कुहाड़ी के धोरों पर सांस्कृतिक संध्या, ऊँट सफारी और कैंपिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पार्कों में युवा जोड़े बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल और उदयपुर की झीलों के आसपास पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थानों, मॉल और पार्कों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+