Rajasthan News: राजस्थान में जमीन के नीचे मिला दबा हुआ खजाना! क्या छिपा था सदियों पुरानी इस देग में?

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले के देवरी गांव में जमीन के अंदर मिली पुरानी देग को लेकर बवाल मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसे दबा हुआ खजाना समझ लिया और इस पर टूट पड़े। हालांकि, पुलिस ने समय पर पहुंचकर जेसीबी से खुदाई की और जमीन के अंदर दबे देग को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया है। पुलिस ने यह देग तहसीलदार और भू-अभिलेख अधिकारी को सौंप दिया। फिलहाल यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि देग के अंदर क्या है।

दरअसल जमीन के करीब 15 फीट नीचे एक बड़ी देगनुमा वस्तु मिलने की खबर सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Rajasthan News

Rajasthan News: शुरुआत में संदिग्ध वस्तु का हुआ था शक

- पुलिस की ओर से दी जजानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे कुछ ग्रामीण चारागाह भूमि से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जमीन पर ताजा गुलाब की पंखुड़ियां और गीली मिट्टी देखी थी।

- शुरुआत में लोगों को आशंका हुई कि कहीं जमीन के नीचे कोई संदिग्ध वस्तु या शव भी दबाया हुआ हो सकता है। यह खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

- हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए JCB मशीन से खुदाई शुरू की गई। जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ी, करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में एक बड़ी देग दिखाई देने लगी। देग नजर आते ही ग्रामीणों में यह चर्चा तेज हो गई कि यह कोई खजाना हो सकता है और लोग उसे देखने के लिए टूट पड़े।

Rajasthan News: पुलिस ने देग किया जब्त, तहसीलदार को सौंपा

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम समय पर पहुंच गए। सरपंच राम सहाय मीणा को भी बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के बीच खजाना होने की चर्चा फैल गई थी, जिसकी वजह से भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और जेसीबी से खुदाई के बाद इस देगनुमा वस्तु को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया है। इसकी जानकारी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और भू-अभिलेख अधिकारी को दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर देग को पुरानी तहसील कार्यालय में ले जाकर सील कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+