दर्दनाकः घर पर नहीं थी पत्नी तो तीनों बच्चों को अकेला पाकर पिता ने इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार की रात को एक पिता ने खतरनाक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पिता ने अपने तीन बच्चों क फांसी से लटका कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता शराब का आदी था और काफी लंबे समय से बेरोजगार था।

तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाया

तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाया

यह घटना नागौर जिले के लाडनूं तहसील के निम्बी जोधा गांव की बंजारा बस्ती की है। इस बस्ती में रहने वाला नाथूराम बंजारा शराबी था। उसने अपने तीनों बच्चे, जिसमें सात वर्ष की सीमा, पांच वर्ष का मनीश और ढाई साल के विशाल को पत्नी की ओढ़नी से लटका दिया और मौके से फरार हो गया। देर शाम जब नाथूराम की पत्नी और मां काम से लौटी तो कमरे में बच्चों को फंदे से लटका देश बदहवास हो गईं।

काम से लौटी पत्नी के उड़ गए होश

काम से लौटी पत्नी के उड़ गए होश

घर में चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए। तीनों बच्चों के शव को उन्होंने फंदे से उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता का मानसिक स्थिति सही नहीं थी। पड़ोसियों ने उसे शाम चार बजे तक गांव में देख ता। पुलिस ने उसकी तलाश करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

पुलिस दे रही है दबिश

पुलिस दे रही है दबिश

बताया जा रहा है कि नाथूराम लंबे वक्त तक वह बेरोजगार था और आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह अक्सर अपनी मां और पत्नी से झगड़ता रहता था। पुलिस उसकी तलाश में आस-पास के इलाकों में बंजारा बस्तियों और दूसरे जगहों पर दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+