पूर्व CM वसुंधरा राजे की हमशक्ल मंत्री ममता भूपेश का बड़ा बयान, 'BJP का टिकट मनोरंजन का साधन'
Dausa News, दौसा। लोकसभा चुनाव 2019 (LokSaabha elections 2019) को लेकर राजस्थान में चुनाव प्रचार परवान पर है। प्रत्याशी जगह-जगह अपने चुनाव कार्यालय भी खूब खोल रहे हैं। नेताओं की बयानबाजी भी सुर्खियां बन रही हैं। ऐसा ही बयान राजस्थान के गहलोत सरकार की एक महिला का बयान मीडिया में वारयल हुआ है। इस मंत्री ने भाजपा की टिकट पर सवाल उठाया है। भाजपा की टिकट को मनोरंजन का साधन तक कह डाला है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने दौसा लोकसभा सीट पर अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उधर, कांग्रेस ने दौसा से सविता मीना को चुनावी मैदान में उतार रखा है। दौसा के सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक ममता भूपेश राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं।
ममता भूपेश ने शनिवार को दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीना के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान ममता भूपेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी उनके कांग्रेस उम्मीदवार की टक्कर में अपना कोई उम्मीदवार तक उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। ममता भूपेश यहीं नहीं रुकी और कहा कि भाजपा की टिकट महज मनोरंजन का साधन हैं। उन्होंने आम चुनाव 2019 में कांग्रेस की जीत और राहुल गांधी के पीएम बनने की उम्मीद भी जताई।

पूर्व CM राजे की हमशक्ल (mamta bhupesh biography in hindi)
राजस्थान की गहलोत सरकार में एकमात्र महिला मंत्री ममता भूपेश मूलरूप से झुंझुनूं जिले की रहने वाली हैं। झुंझुनूं के गांव इस्लामपुर में 28 जून 1973 को अमीचंद भूपेश और सरस्वती भूपेश के घर पर ममता भूपेश का जन्म हुआ। दौसा के डॉ. घनश्याम बैरवा के साथ 12 दिसम्बर 1994 को शादी हुई। इनके एक बेटा व एक बेटी है। महारानी कॉलेज से बीए और तमिलनाडु से एमबीए की डिग्री पाने वाली ममता भूपेश की सबसे खास बात ये राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हमशक्ल हैं। इनके चेहरे के हाव-भाव वसुंधरा राजे में मिलते-जुलते हैं।
-
India Oil Production: भारत की वो जगह जहां पर हैं तेल का अथाह भंडार, हर दिन निकलता है हजारों लीटर Oil -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला











Click it and Unblock the Notifications