Rajasthan Mega Solar Project: अब सोलर एनर्जी से रोशन होगा राजस्थान, 2450 मेगावाट के प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट
Rajasthan Mega Solar Project: राजस्थान सरकार ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (RSDCL) ने बीकानेर जिले के पूगल सोलर पार्क में 2,450 मेगावाट के सोलर फोटोवोल्टिक (PV) प्रोजेक्ट्स की स्थापना के लिए टेंडर जारी किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 1,600 मेगावाट / 6,400 मेगावाट-घंटा की ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Energy Storage System - ESS) भी स्थापित की जाएगी।
राज्य सरकार का कहना है कि इससे राज्य की ग्रिड स्थिरता और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए तय लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा। यह टेंडर वैश्विक टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है। इसके तहत सिंगल-स्टेज, टू-एनवेलप सिस्टम अपनाया जाएगा। इसके बाद ई-रिवर्स ऑक्शन के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा।

Rajasthan Mega Solar Project: टेंडर की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य
- चयनित डेवलपर्स को सोलर प्रोजेक्ट्स की स्थापना के साथ-साथ उन्हें राज्य ट्रांसमिशन यूटिलिटी (STU) नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
- इस परियोजना से पैदा होने वाली बिजली मुख्य रूप से राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड (RUVITL) को सप्लाई की जाएगी।
- टेंडर में भाग लेने के लिए RSDCL ने स्पष्ट वित्तीय शर्तें तय की हैं। इच्छुक बोलीदाताओं को प्रति मेगावाट क्षमता पर 13.82 लाख रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करनी होगी।
- यह डिपॉजिट बैंक गारंटी, पेमेंट ऑन ऑर्डर इंस्ट्रूमेंट या इंश्योरेंस श्योरिटी बॉन्ड के रूप में दिया जा सकता है।
Mega Solar Project के लिए डेडलाइन तय
इसके अलावा, चयनित डेवलपर्स को परियोजना की अवधि के दौरान परफॉर्मेंस बैंक गारंटी (PBG) भी देनी होगी। टेंडर डॉक्यूमेंट फीस 50,000 रुपये (प्लस जीएसटी) और बिड प्रोसेसिंग फीस 20 लाख रुपये (प्लस जीएसटी) निर्धारित की गई है। परियोजना की समय-सीमा भी तय कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट डाउनलोड की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि प्री-बिड मीटिंग 22 जनवरी 2026 को होगी। बिड सबमिशन की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 तय की गई है। तकनीकी बोलियां 12 मार्च और वित्तीय बोलियां 3 अप्रैल 2026 को खोली जाएंगी। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को ई-रिवर्स ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।
Rajasthan News: भजनलाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) 21 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है, जबकि पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और अन्य समझौते 30 दिनों के भीतर साइन किए जाएंगे। परियोजना को PPA साइन होने के 24 महीनों में पूरा करना होगा और यह 25 वर्षों तक प्रभावी रहेगी। यह मेगा सोलर प्रोजेक्ट भारत के 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।












Click it and Unblock the Notifications