Rajasthan: चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मंकी पॉक्स को लेकर किया बड़ा दावा, जानिए क्या ?
Rajasthan Monkey Pox News: देशभर में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकी पॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने के बाद राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। आज चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इसकों लेकर जानकारी दी।
आपकों बता दे कि विश्व में मंकी पॉक्स के मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। इसके बाद राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने भी राज्य में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
दरअसल चिकित्सा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर आज मंगलवार को बीकानेर दौरे पर थे इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

इस दौरान चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट मोड़ पर है। केंद्र सरकार द्वारा मंकी पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी करने के बाद राज्य सरकार भी सावधानी बरत रही है।
मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट है मंत्री @GajendraKhimsar pic.twitter.com/Vul7M66h2Q
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 10, 2024
स्वास्थ्य विभाग ने भी विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी सावधानी के तौर पर कुछ उपाय किए जा रहे हैं।राज्य के सभी एयरपोर्ट पर हेल्थ चेकअप किया जा रहा है।
अफ्रीका महाद्वीप के देशों समेत एशियाई देशों में फैल रहे मंकी पॉक्स वायरस के केस को देखते हुए केन्द्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल मंकी पॉक्स का भारत में तो कोई केस सामने नहीं आया है।
हालांकि हम राजस्थान में पूरी तरह से अलर्ट और सतर्क है। एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट तक हमने सब जगह अलर्ट किया और पूरी निगरानी रख रहे है।
मंत्री खींवसर ने कहा कि जो भी विदेश से यात्रा कर आ रहे है उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी रखी जा रही है। हम नहीं चाहते है कि कोविड की तरह मंकी पॉक्स हमारे देश और प्रदेश में फैले।












Click it and Unblock the Notifications