राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024: इन 11 सीटों पर तस्‍वीर साफ, जानिए भाजपा-कांग्रेस ने किसे दिया टिकट?

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: भारतीय आम चुनाव 2024 चल रहे हैं। राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। भाजपा-कांग्रेस ने 15-15 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतार दिए हैं।

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव उम्‍मीदवारों की ताजा सूची कांग्रेस ने बीती रात जारी की है, जिसमें 5 सीट जयपुर शहर, झालावाड़-बारां, पाली, श्रीगंगानगर व बाड़मेर सीट शामिल है। सीकर सीट पर सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी है।

BJP-Congress Candidates Rajasthan

राजस्‍थान में इन सीटों पर सीधा मुकाबला

  • पाली से कांग्रेस की संगीता बेनीवाल, भाजपा के पीपी चौधरी
  • बारां-झालावाड़ से कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया, भाजपा के दुष्‍यंत सिंह
  • जालौर-सिरोही से कांग्रेस के वैभव गहलोत, भाजपा के लुम्‍बाराम चौधरी
  • चूरू से कांग्रेस के राहुल कस्‍वां, भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया
  • बीकानेर से कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल, भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत
  • अलवर से कांग्रेस के ललित यादव, भाजपा के भूपेंद्र यादव
  • उदयपुर से कांग्रेस के ताराचंद मीणा, भाजपा के मन्‍नालाल रावत
  • चित्‍तौड़गढ़ से कांग्रेस के उदयलाल आंजना, भाजपा के सीपी जोशी

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 दो चरण होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल व दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी सीटों के मतों की गिनती 4 जून को होगी। भाजपा को अभी 10 सीट व कांग्रेस को 16 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित करने हैं। राजस्‍थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर साल 2014 से भाजपा उम्‍मीदवार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। जबकि 2009 में कांग्रेस के 20 उम्‍मीदवार जीते थे।

पहले चरण में यहां मतदान

श्रीगंगानगर
बीकानेर
चूरू
झुंझुनूं
सीकर
जयपुर ग्रामीण
जयपुर
अलवर
भरतपुर
करौली-धौलपुर
दौसा
नागौर

दूसरे चरण में यहां मतदान

टोंक-सवाईमाधोपुर
अजमेर
पाली
जोधपुर
बाड़मेर
जालौर
उदयपुर
बांसवाड़ा
चित्‍तौड़गढ़
राजसमंद
भीलवाड़ा
कोटा
झालवाड़-बारां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+