Rajasthan: चुनाव में चुम्‍बक बनी राजस्‍थान BJP, दूसरी पार्टियों के 8500 नेता आए, कांग्रेस में गए सिर्फ 48

Leaders Who joined BJP From Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में भारी दल-बदल हुआ है। राजस्‍थान भी इससे अछूता नहीं है। आलम यह है बीते छह माह में 8500 से ज्‍यादा लोगों ने भाजपा ज्‍वाइन की है। इसका दावा खुद भाजपा ने किया है।

यूं तो पूरे राजस्‍थान में ही भाजपा परिवार बढ़ा है, मगर ज्‍यादातर नेता कांग्रेस से हैं। अन्‍य दलों से भी खूब आए हैं। राजस्‍थान भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी के जिले चित्‍तौड़गढ़ में भाजपा ने सबसे ज्‍यादा नए सदस्‍य जोड़े हैं।

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024

राजस्‍थान में पहली बार इतनी बड़ी संख्‍या में दल-बदल देखने को मिल रहा है। 30 से ज्‍यादा विधायक, आठ सांसद और सैकड़ों सरपंचों ने भाजपा ज्‍वाइन की है। खास बात यह है कि कांग्रेस छोड़कर आने वालों में राहुल कस्‍वां को चूरू, डॉ. ज्‍योति मिर्धा और महेंद्रजीत सिंह मालवीय को तो भाजपा ने लोकभभा चुनाव 2024 में टिकट भी दिया है।

उधर, कांग्रेस का हाथ थामने वालों की संख्‍या गिनती की है। कांग्रेस ने दावा किया है कि बीते छह माह में 48 लोगों ने कांग्रेस ज्‍वाइन की है। इसमें भाजपा के राहुल कस्‍वां, प्रहलाद गुंजल और आरएलपी के उम्‍मेदाराम मेघवाल हैं। प्रहलाद गुंजल को कोटा और उम्‍मेदाराम मेघवाल को बाड़मेर से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्‍याशी बनाया है।

ऐसा नहीं है कि राजस्‍थान में नेताओं के बीच पार्टी बदलने की ऐसी भगदड़ पहली बार मची है। दो बार पहले भी ऐसा हो चुका है। साल 1977 में इमरजेंसी के दौरान और उसके बाद साल 1991 में भी जनता दल टूटा था तब पार्टी बदलने की लहर सी चली थी। उस समय 26 विधायक भाजपा और बाकी कांग्रेस में चल गए थे।

कांग्रेस से BJP में आने वाले दिग्‍गज

पूर्व MP ज्‍योति मिर्धा, पूर्व MLA चंद्र शेखर बैद, गिर्राज मलिंगा, नंदलाल पूनिया, जयपुर की पूर्व मेयर ज्‍योति खंडेलवाल, विष्‍णु लाटा, बागीदौरा MLA रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, डॉ. करणसिंह यादव, खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईटावा, RLP के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष पुखराज गर्ग, पूर्व MLA रिछपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल व सुरेश टांक।

BJP में कांग्रेस में आने वाले दिग्‍गज

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम, पूर्व विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा, ममता शर्मा, हज कमेटी पूर्व अमीन पठान, सांसद राहुल कस्‍वां, पूर्व MLA प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, आरएलपी उम्‍मेदाराम बेनीवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+