Hridayansh Rajasthan: कौन है यह मासूस बच्चा, जिसकी जान बचाने के लिए चाहिए 17 करोड़ रुपए, DGP ने लिखा पत्र
Hridayansh Child Dholpur Rajasthan: राजस्थान का मासूम बच्चा ह्रदयांश दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। जान बचाने के लिए साढ़े 17 करोड़ रुपए की दरकार है।
धौलपुर जिले के मनिया पुलिस थाने में तैनात एसआई नरेश शर्मा के बेटे ह्रदयांश की मदद के लिए राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है।

राजस्थान डीजीपी की ओर से सभी जिलों के एसपी को भेजे पत्र में लिखा है कि भरतपुर रेंज में पदस्थापित नरेश शर्मा उप निरीक्षक के बेटे ह्रदयांश की उम्र एक साल आठ माह है।
ह्रदयांश का जीवन खतरे में है। वह स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) नामक दुर्लभ बीमारी के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहा है। डॉक्टर की राय के अनुसार इस बीमारी का एक मात्र संभावित उपाय जोल्जेंस्मा नामक इंजेक्शन है।
जोलजेंस्मा इंजेक्शन उत्कृष्ट जीन चिकित्सा उपचार है, जो इस प्रकार की एसएमए जैसी बीमारी से ग्रसित बच्चों को जीवन जीने की आशा प्रदान करता है।

डॉक्टरों के अनुसार जोलजेंस्मा इंजेक्शन को इंप्लांट करने की अधिकतम उम्र 24 महीने (2 साल) है। इसलिए ह्रदयांश के पास ज्यादा समय शेष नहीं है। इनके बच्चे का जीवन गंभीर संकटापन्न स्थिति में है। इस इंजेक्शन की कीमत करीब 17.50 करोड़ रुपए के आस-पास है।
पुलिस महानिदेशक ने ह्रदयांश के इलाज के लिए जरूरी 17 करोड़ रुपए जुटाने के लिए समस्त पुलिस परिवार से अपील करते हुए हुए लिखा, मैं समस्त पुलिस परिवार से आग्रह करना चाहता है कि सहानुभूति पूर्वक इस बच्चे की जीवन रक्षा के लिए आर्थिक मदद करें, जिससे कि जोल्जेंस्मा इंजेक्शन निर्धारित समयावधि के अन्दर उपलब्ध हो सके।
इस अपीलीय पत्र के साथ जयपुर पुलिस महानिदेशक ने मदद करने के लिए बैंक अकाउंट, यूपीआई एड्रेस भी साझा किया है, जिसकी मदद से इच्छुक लोग स्वेच्छा से आर्थिक मदद कर सकते हैं।
आर्थिक मदद हेतु विवरण:-
Bank Name: RBL Bank
Account number: 2223330077641201
Account name: Hridyansh - IFSC code: RATNOVAAPIS
(The digit after N is Zero)
For UPI Transaction: assist.hridyansh13@icici












Click it and Unblock the Notifications