Rajasthan HPCL Refinery fire: राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद PM Modi का कार्यक्रम स्थगित
Rajasthan HPCL Refinery fire: राजस्थान के बालोतरा में बनी बड़ी जिले में स्थित Rajasthan Refinery Limited (HRRL) 20 अप्रैल, 2026 (सोमवार) दोपहर अचानक आग लग गई, वो भी ठीक एक दिन पहले जब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करने वाले थे। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। राहत की बात ये रही कि आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया बालोतरा जिले में स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की घटना सामने आई। इसी वजह से 21 अप्रैल को होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

बड़ा प्रोजेक्ट, बड़ी उम्मीदें
यह रिफाइनरी एचपीसीएल और राजस्थान सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत करीब ₹79,459 करोड़ है। इसकी क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और इसमें पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन भी शामिल है। इसे राज्य के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
कैसे लगी आग? जांच शुरू
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मंत्रालय का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम सुझाए जाएंगे।
नेताओं ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि यह रिफाइनरी राजस्थान के लोगों के लिए गर्व और उम्मीद का प्रतीक है, और इसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications