Rajasthan News: भाजपा पर पूर्व CM अशोक गहलोत का निशाना, बोले-'भगवान राम भी इन्‍हें माफ नहीं करेंगे'

Rajasthan Former CM Ashok Gehlot: राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा को तो भगवान श्रीराम भी माफ नहीं करेंगे।

Rajasthan Former CM Ashok Gehlot
  • कांग्रेस ने नागपुर में मनाया 139वां स्‍थापना
  • 22 जनवरी 2024 को होगा राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • पूर्व सीएम गहलोत ने भाजपा पर लगाए कई आरोप

दरअसल, कांग्रेस ने अपना 139वां स्‍थापना कार्यक्रम 28 दिसंबर 2023 को नागपुर में मनाया था। इस दौरान कई राज्‍यों से कांग्रेस के नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

काग्रेस स्थापना कार्यक्रम के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी को राम मंदिर को लेकर जमकर कोसा। कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है।

अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि यह सब भाजपा के चुनाव जीतने के जुमले हो गए हैं। हम सब भी राम के भक्त हैं, लेकिन उन्होंने राम के नाम को राजनीति से जोड़ दिया।

गहलोत बोले कि देश में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है और लागू हो रहा है, लेकिन वे हजारों-करोड़ों की मार्किटिंग करके, मीडिया के माध्यम से राम मंदिर को भुना रहे हैं। भगवान राम भी इन्हें माफ नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+