Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान चुनाव में आजतक-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने पलट दी बाजी
Rajasthan Election Exit Poll 2023: भारत के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना में साल 2023 के विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। आखिरी चरण का मतदान गुरुवार को तेलंगाना में हुआ है। इसी के साथ ही विभिन्न एजेंसियों ने पांचों राज्यों को चुनाव के एग्जिट पोल 2023 के नतीजे भी जारी किए है।
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 80 से 100 सीटें आ सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के नतीजे कांग्रेस के लिए राहत भरे हैं, क्योंकि इसमें कांग्रेस को बढ़त दिखाई दे रही है। शेष अन्य ज्यादातर सर्वे व एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया। वहीं, दिन में एग्जिट पोल के नतीजों से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम अशोक गहलोत ने भी दावा किया था कि एग्जिट पोल व सर्वे कुछ भी कहें, मगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

राजस्थान के अहीरवाल इलाके में कांग्रेस को बढ़त
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक अहीरवाल अंचल (भरतपुर) में भाजपा को 39 फीसदी वोट तो कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 10 और बीजेपी को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछली बार कांग्रेस के खाते में 12 और बीजेपी के खाते में 3 सीटें आई थीं।
शेखावटी के तीन जिलों के क्या हाल?
राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले की 21 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस को 12 सीटें तो बीजेपी को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। शेखावटी में चुरू, झुंझुनू और सीकर शामिल है। पिछले चुनावों में यहां बीजेपी को 4 सीटों मिली थी, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं।
राजस्थान के हड़ौती क्षेत्र में भाजपा आगे
राजस्थान के हड़ौती क्षेत्र में 17 सीटों पर वोटिंग हुई थी। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 11 तो कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती हैं। यहां बीजेपी को 47 फीसदी वोट मिल सकते हैं, तो कांग्रेस को 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
मेवाड़ (वांगड़) में कौन आगे?
मेवाड़ अंचल की कुल 35 सीटों में से भाजपा को 20, कांग्रेस को 12 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।
मेवाड़ (गोडवाड़) में कौन आगे?
राजस्थान के मेवाड़ (गोडवाड़) इलाके में कांग्रेस को 41 फीसदी तो बीजेपी को 40 फीसदी वोट मिल सकता है। यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को 37 फीसदी वोट शेयर मिला था, जबकि बीजेपी को 38 फीसदी वोट शेयर मिला था।
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 18 सीटें और बीजेपी को 20 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार यहां कांग्रेस को 20 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी को 16 सीटें मिली थीं।
जैसलमेर-बीकानेर क्षेत्र में कांग्रेस आगे
जैसलमेर-बीकानेर में बीजेपी को 39 फीसदी वोट तो कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि अन्य के खाते में 20 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। यहां कांग्रेस को 11 तो बीजेपी को 6 सीटें मिल सकती हैं।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications