Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्‍थान में किसकी सरकार? क्या कहता है India TV CNX का एग्जिट पोल

Rajasthan Exit Poll 2023: देश के पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम व छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 सम्‍पन्‍न हो गए हैं। गुरुवार शाम को आखिरी चरण में तेलंगाना में मतदान समाप्‍त होते ही पांचों राज्‍यों के एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी किए गए हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जारी इंडिया टीवी सीएनएक्‍स एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। India TV CNX exit poll 2023 में राजस्‍थान चुनाव में कुल 199 सीटों भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर दिखाई दे रही है।

Rajasthan Exit poll 2023

इंडिया टीवी सीएनएक्‍स एग्जिट पोल 2023 राजस्‍थान में कांग्रेस को 94 से 104 सीटें दे रहा है। भाजपा को 80 से 90 जबकि अन्‍य के खाते में 14-18 सीटें जाने का अनुमान है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। इस बार श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत हो जाने के कारण वहां चुनाव टाल दिए गए हैं। यह सीट अब उपचुनाव से भरी जाएगी।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राज कायम रखने व रिवाज बदलने की लड़ाई थी। मतलब राजस्‍थान में हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। एक बार कांग्रेस तो अगली बार भाजपा। वर्तमान में कांग्रेस सरकार है। ऐसे परिवर्तन वाली परिपाटी तो अबकी बार भाजपा की सरकार बना रही है जबकि कांग्रेस ने सत्‍ता में बने रहने के लिए जोर लगाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+