Rajasthan Election Voting: राजस्थान चुनाव में सीकर के फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में पत्‍थरबाजी, गोली चली

Fatherpur Shekhawati Seat Sikar Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 199 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इस बीच सीकर जिले की फतेहपुर शेखावाटी सीट पर हिंसक झड़प की खबरें सामने आई हैं।

सीकर के फतेहपुर शेखावाटी विधानसभा क्षेत्र में दो गुटों के बीच कहासुनी पथराव में बदल गई। बेकाबू भीड़ ने जमकर पत्‍थर बरसाए हैं। लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर पत्‍थरबाजी की है।

Violent clash in Rajasthan voting

जानकारी के अनुसार फतेहपुर शेखावाटी सीट से भाजपा ने श्रवण चौधरी व कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को मैदान में उतार रखा है। यहां दोनों के बीच सीधी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

Recommended Video

    राजस्थान चुनाव में सीकर के फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में पत्‍थरबाजी, गोली चली

    फतेहपुर में दो गुट में भिड़ंत के बाद तनावपूर्ण माहौल हो गया। पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने मोर्चा संभाला है। खबर है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर भी किया है। फतेहपुर शेखावाटी में हिंसा के कारण एक घंटे तक मतदान बंद रहा और पुलिस व सुरक्षाबलों ने स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद मतदान वापस शुरू हो सका।

    बता दें कि फतेहपुर शेखावाटी सीट में फर्जी मतदान को लेकर बूथ संख्या 150 151 पर आपसी झड़प हो गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। वहीं, अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आपसी समझाइस कर मामला शांत करवाया। बूथ संख्या 150 व 151 पर अब शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+