Rajasthan Election: राजस्थान में चुनाव लड़ रहे इन बाबाओं के पास हैं इतने करोड़ रुपए, जानिए सबसे अमीर कौन?
Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा तो 3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रमुख बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत कई नामी चेहरे शामिल हैं। इस बार राजस्थान के चुनावी रण में ना सिर्फ नेता अपना भाग्य आजमा रहे हैं, बल्कि धर्मगुरुओं ने भी ताल ठोक रखी है। राजस्थान चुनाव में उतरे बाबा बालकनाथ, महंत प्रतापपुरी, ओटाराम देवासी जैसे महंत राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन बाबाओं ने नामांकन के साथ चुनावी शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। इन करोड़पति बाबाओं की संपत्ति का ब्योरा देखकर हर कोई हैरान हो सकता है।
बाबा बालकनाथ
राजस्थान के योगी की छवि के साथ खुद को जनता के बीच पेश करने वाले सांसद बाबा बालकनाथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में अलवर जिले की तिजारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। महंत बालकनाथ योगी ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का भी विवरण दिया है। बाबा बालकनाथ की कुल संपत्ति 13.79 लाख रुपये की है। इनके पास नगद 45 हजार, बैंक में 13.29 लाख रुपये हैं। पिछले सांसद के चुनाव के समय इनकी संपत्ति 3.52 लाख की थी।

महंत प्रतापपुरी
महंत प्रतापपुरी पोकरण विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी शपथ पत्र में महंत प्रतापपुरी ने अपनी संपत्ति का ब्योर दिया है। जिसके अनुसार, प्रतापपुरी के पास कुल संपत्ति 3.39 करोड़ की है। इनके पास 1.40 लाख रुपये नगद, 11 तोला सोना है। वहीं, 2.64 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ वाहन में एक स्कॉर्पियो है। महंत प्रतापपुरी ने अपना आय स्रोत दान व कृषि बताया है।
ओटाराम देवासी
सिरोही से बीजेपी प्रत्याशी महंत ओटाराम देवासी भी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनावी शपथ पत्र में ओटाराम देवासी ने अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। ओटाराम देवासी के पास कुल संपत्ति 1.43 करोड़ की है। इनके पास 3.60 लाख कुल नगद, पत्नी के पास 1.30 नगद, 35.5 लाख के सोने चांदी के आभूषण है। ओटा देवासी ने आय स्रोत पेंशन व पूजा कार्यक्रम बताया है।












Click it and Unblock the Notifications