Rajasthan Election: राजस्‍थान चुनाव में ये हैं सबसे बुजुर्ग प्रत्‍याशी, 84 साल वाले ने 'धमकी' देकर ली टिकट

Oldest Candidate Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान चुनाव में सबसे उम्रदराज प्रत्‍याशी 84 वर्षीय अमीन खां हैं, जिन्‍हें शिव बाड़मेर से दसवीं बार टिकट मिला है।

Sabse Bujurg Candidate Rajasthan: राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतदान गणना है। भाजपा-कांग्रेस द्वारा उम्रदराज नेताओं के टिकट काटे जाने के दावे इस बार भी हवा हो गए। दोनों ही पार्टियों में चार नेता ऐसे हैं, जो 80 पार हो जाने के बावजूद चुनाव लड़ रहे हैं।

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी भाजपा-कांग्रेस ने साबित कर दिया कि सियासत की कोई उम्र नहीं होती है। जिताऊ उम्‍मीदवार को टिकट देना तय है। जानिए राजस्‍थान चुनाव के सबसे बुजुर्ग उम्‍मीदवारों के बारे में।

Amin Khan MLA Shiv

आमीन खां, उम्र 84 साल, शिव सीट

राजस्‍थान में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर बसे बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से अमीन खां कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 84 वर्षीय अमीन खां राजस्‍थान चुनाव में सबसे उम्रदराज उम्‍मीदवार भी हैं।

बता दें कि अमीन खां को दसवीं बार टिकट मिला है। ये पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। राजस्‍थान सरकार में मंत्री भी रहे हैं। चुनाव से पहले अमीन खां ने कहा था कि अगर इस बार उन्‍हें टिकट नहीं मिला तो शिव से कांग्रेस 40 हजार वोटों से हारेगी।

इसके बाद खुद अमीन खां को भी लग रहा था कि उनकी उम्र अधिक हो जाने पर इस बार टिकट कट सकता है। इसलिए उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर टिकट देने में उनकी उम्र बाधा बन रही है तो उनकी जगह बेटे को टिकट दिया जाए। इस बार अमीन खां के सामने भाजपा के 47 वर्षीय स्‍वरूप सिंह खारा हैं।

हरिमोहन शर्मा, उम्र 83 साल, बूंदी सीट

कांग्रेस ने बूंदी विधानसभा सीट से 83 साल के हरिमोहन शर्मा को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में उतारा है। इनके सामने भाजपा प्रत्याशी 70 वर्षीय अशोक डोगरा चुनाव लड़ रहे हैं। बीते चुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे। डोगरा ने चुनाव जीता था।

दीपचंद खेरिया, उम्र 83 साल, किशनगढ़ सीट

अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट पर दोनों ही पार्टियों ने प्रत्‍याशी बदले हैं। किशनगढ़ बास विधानसभा सीट से 83 साल के प्रत्याशी दीपचंद खेरिया के सामने 63 साल के भाजपा उम्‍मीदवार रामहेत सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

महादेव सिंह, उम्र 80 साल, खंडेला सीट

नीमकाथाना जिले की खंडेला सीट पर सीकर के पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला फिर चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्‍थान के सबसे उम्रदराज प्रत्‍याशियों में शामिल महादेव सिंह खंडेला की उम्र 80 साल है। इनके सामने भाजपा ने 45 वर्षीय सुभाष मील को चुनाव मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+