Rajasthan: डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने वक्फ को लेकर खोल दिया मोर्चा, कांग्रेस पर लगाया यह संगीन आरोप

Rajasthan Kirodi Lal Meena News: देशभर में वक्फ बिल को लेकर शुरू हुआ सियासी घमाशान अब राजस्थान में रंग बदलने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने आज प्रेसवार्ता कर वक्फ बोर्ड से लोगों की पोल खोल कर सामने रख दी। डॉक्टर किरोड़ी ने दावा किया कि षड्यंत्र के साथ भ्रष्टाचार कर सरकारी सम्पति पर मिनी पाकिस्तान बना दिया।

भजनलाल सरकार से इस्तीफा दे चुके कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना लगातार सियासी हमला कर रहे है। कभी अपने पद को लेकर बयानबाजी से डॉक्टर मीना चर्चाओं में रहते है तो कभी पेपर लीक के दस्तावेजों को लेकर, अब मीना ने वक्फ बोर्ड से जुड़ी सरकारी जमीनों को लेकर नया खुलासा किया है।

सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए वक्फ बोर्ड की आड़ में हो रहे जमीन घोटाले पर डॉक्टर मीना ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया। डॉक्टर मीना ने पूर्व सीएम गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं पर मुस्लिमों को भड़काने का आरोप लगाया है।

rajasthan-dr-kirori-meena-opened-a-front-regarding-waqf-accused-congress-of-creating-mini-pakistan

डॉक्टर मीना ने कहा है कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति किसी की निजी संपत्ति नहीं है, लेकिन उसके नाम पर सरकारी और मंदिर माफ़ी की जमीन पर मिनी पाकिस्तान बना दिया।

वक्फ बोर्ड को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश में इस्तीफा दे चुके कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने वक्फ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आलाकमान सहित कई नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

मीना ने कहा कि गहलोत सहित कांग्रेस नेता मुस्लिमों को भड़का रहे हैं। वक्फ बोर्ड की संपत्ति किसी की निजी संपत्ति नहीं है, लेकिन आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड से जुड़े हैं फ़ज़ल उर रहीम ने वक्फ के नाम सरकारी, मंदिर माफ़ी जमीन और चरागाह को अवैध रूप से विषेश समुदाय को बेच कर मिनी पाकिस्तान बना दिया गया।

इतना ही नहीं मीणा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलीगार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुस्लिम को भड़का रहे हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है।

"वक्फ बोर्ड की जमीन को बेच पाकिस्तान बसा दिया "
कई प्रभावशाली लोगों ने वक्फ बोर्ड की जमीन को बेच दिया है. आदिवासियों की जमीन को वक्फ की जमीन बताकर बेच डाला गया है।

किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि आमेर और किशनपुरा में 900 बीघा ज़मीन पर अवैध कब्जा कर समुदाय विशेष को वहां पर बसा दिया है. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मंदिर की ज़मीन पर कब्जा कर अवैध रूप से कालोनी बसा दी गई है।

इस क्षेत्र में चालीस मस्जिद और बीस बूचड़खाने बनाये गए हैं। मंदिर की जमीनों पर कब्जा कर समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाया जा रहा है. विदेशी ताकतों से ट्रस्ट के नाम पर धन लिया जा रहा है।

ना ही इसका कोई वक्फ बोर्ड का कोई रजिस्ट्रेशन करवाया है। मीना ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों से आम मुसलमान का कोई लेना देना नहीं है, वक्फ की संपत्तियों को कई प्रभावशाली मुसलमानों ने बेचा है।

पिछले राज में कई भूमियों पर मिनी पाकिस्तान बसा दिया गया, जहां अवैध रूप से रोहिंग्या और कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोग रह रहे हैं, मीना ने कहा कि प्रभावशाली लोगों ने वक्फ बोर्ड की जमीन को बेच दिया।

किरोड़ी लाल ने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीन को वक्फ की जमीन बताकर बेच दिया। आमेर और किशनपुरा में 900 बीघा ज़मीन पर अवैध कब्जा कर समुदाय विशेष को वहां पर बसा दिया है।

किरोड़ी लाल मीना ने बताया कि कि मंदिर की जमीनों पर कब्जा कर समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाया जा रहा है, विदेशी ताकतों से ट्रस्ट के नाम पर धन लिया जा रहा है। वक्फ के नाम पर अवैध रूप से बेशकीमती जमीन को बेच दिया।

डॉ. मीना ने बताया कि 2008 में JPC की रिपोर्ट को शामिल करते हुए केंद्र सरकार ने तय किया कि वक्फ संशोधित बिल संसद में लाना चाहिए।

वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए संशोधित बिल पेश किया गया है। वक्फ बोर्ड के नाम पर हो रहे इस गोरखधंधे को देख कर ही मोदी सरकार वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 लेकर आ रही है।

मोदी सरकार के इस फैसले विचलित कांग्रेस अध्यक्ष मलीगार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुस्लिम को भड़का रहे हैं।

केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि एक QR कोड जारी कर पीएम मोदी के खिलाफ मुहिम चला रखी है, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस मुद्दे पर एक एजेंडा चला रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+