Rajasthan: डॉक्टर किरोड़ी अड़े है अपने इस्तीफे पर, आखिर क्या है पूरी वजह ? जो मंत्रालय छोड़ कर रहे यह काम

Rajasthan Kirodi Lal Meena News: भजनलाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की लाख मनुहार के प्रयास भी कारगर साबित नहीं हो रहे है। हालांकि बिते दिन कैबिनेट की बैठक में मीना शामिल हुए लेकिन आज फिर उनके वहीं पुराने सुर जुबान से निकलते हुए सुनाई दिए।

डाक्टर किरोड़ी लाल मीना ने साफ कर दिया है कि वो सचिवालय में बैठ कर कोई काम नहीं कर रहे है, ना ही विभाग की कोई फाइल निकाल रहे है, आज भी वो अपने इस्तीफे पर कायम है।

एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले किरोडी लाल ने सोमवार भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर दोहराया कि वो नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके है और अपने इस्तीफे के फैसले पर कायम है, किसी तरह की कोई सरकारी फाइल नही निकाल रहा हूँ, मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वो मंत्री पद इस्तीफे को स्वीकार करें।

rajasthan-dr-kirori-is-adamant-on-his-resignation-what-is-the-whole-reason

किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि वह कैबिनेट की बैठक में एक विधायक के तौर पर उपस्थित हुए थे। उसमें उन्हें अपनी कुछ बात रखनी थी, वह मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी है, लेकिन जहां तक बात बैठक में मंत्री के तौर पर शामिल होने की तो वह सही नहीं है।

विभागों की फाइलें निकालने के सवाल पर किरोडी लाल मीना ने कहा कि मैं किसी तरह की कोई फाइल नहीं निकल रहा हूं, कोई अगर कहता हर कि में सरकारी फाइलों ओर साइन कर रहा हूं, तो वो गलत कह रहे हैं।

हां आपदा के वक्त अति आवश्यक जो फाइल निकाल ली थी वह नैतिक जिम्मेदारी को निभाते हुए निकाली है, लेकिन मैं किस तरह का कोई पड़ मंत्री के रूप में कार्य नहीं कर रहा हूं। किसी तरह की कोई सरकारी फाइल नहीं निकाल रहा हूं।

बता दें कि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। इसके बाद उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों से यह स्वीकार किया कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

डॉक्टर किरोडी मीना के इस्तीफे के बीच प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि मंत्री की हैसियत से काम कर रहे है। मीना मंत्री हैं और वे मंत्री की हैसियत से विभाग का काम कर रहे हैं। फाइल भी निकाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+