राजस्थान : चिकित्सकों पर मेडिकल प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप, ईमेल भेजकर FIR दर्ज करने की मांग
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में बांगड़ चिकित्सालय के चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए वनस्थली विद्यापीठ की कानून की एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को ईमेल भेजकर सुभाष नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।

छात्रा ने चिकित्सकों के खिलाफ राजस्थान एपेडेमिक एक्ट 1957 और आईपीएस की धारा 269, 270, 182 और सीआरपीएस की धारा 144 के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने इसकी जांच सुभाष नगर थाने को सौंपी है। एफआईआर दर्ज करवाने वाली छात्रा अनुकीर्ति शर्मा ने कहा कि बांगड़ चिकित्सालय की लापरवाही बरतने के कारण रविवार भीलवाड़ा शहर पूरे प्रदेश कोरोना मरीजों को लेकर नम्बर वन बन गया है। यहां पर 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिसके कारण शहर पिछले 3 दिनों से कर्फ्यू झेल रहा है। इसके साथ ही आमजन में भी अब भय व्याप्त हो गया। इसके कारण रविवार मैंने ईमेल के द्वारा बांगड़ अस्पताल के लापरवाह चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को ईमेल करके एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications