Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अधिकारियों की क्यों लगाई क्लास, किसानों को लेकर भी दिए कड़े निर्देश

Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज विद्याधर नगर सहित कई समस्याओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और समस्याओं के निर्देश दिए है। नींदड़ आवासीय योजना को लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की उपस्थिति में जयपुर विकास प्राधिकरण नगर निगम ग्रेटर जयपुर, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रीको, एनएचएआई तथा अन्य विभागों को साझा योजना बनाकर समस्याओं के समाधान एवं नए प्रोजेक्टस के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

rajasthan-deputy-cm-diya-kumari-scolded-the-officials-on-the-problems-of-vidyadhar-nagar-area

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नींदड आवासीय योजना के कास्तकारों एवं अन्य हितधारकों को संतुष्ट करके इसका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्याधर नगर क्षेत्र विशेषकर सीकर रोड पर महाराजा शेखा सर्किल से ट्राईटन मॉल की तरफ, खातीपुरा रोड, 14 नं. तथा रीको एरिया से ही अन्य स्थानों पर होने वाले जलभराव के समाधान हेतु विस्तृत योजना बनाकर उसे तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।

जेडीए क्षेत्र में आने वाली सभी कॉलोनियों में नई सड़क बनाने से पहले नालियां एवं सुचारू ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के भी सख्त निर्देश दिए है।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अधिकारियों को पटखार लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पुरानी सड़क पर लेयर चढ़ाने के स्थान पर लेयर को हटाकर सड़क बनाई जाए ताकि सड़क किनारे के मकानों एवं प्रतिष्ठानों में जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने विद्याधर नगर क्षेत्र की 55 हजार स्ट्रीट लाईटस् को सुचारू रखने के निर्देश ​निगम आयुक्त को दिए।

​रीको अधिकारियों को भी सीकर रोड़ पर पानी के ओवरफ्लो को रोकने के सख्त निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने रीको क्षेत्र में तत्काल एसटीपी बनवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन सभी कामों को प्राथमिकता से पूरा करवाने तथा इस संबंध में फॉलोअप रिपोर्ट हर 15 दिन में उपमुख्यमंत्री एवं उन्हें उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान प्रमुख शासन सचिव पीडब्लूडी प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव यूडीएच टी रविकांत, जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल, नगर निगम ग्रेटर जयपुर आयुक्त रूकमणी रियार सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+