Rajasthan Counting 2023: मतगणना से पहले निर्दलीय-बागियों के बढ़ गए 'भाव', BJP-कांग्रेस के बड़े नेता कर रहे फोन

Rajasthan Election Result 2023: पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश छत्‍तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। विभिन्‍न सर्वे एजेंसियों ने 30 नवंबर को एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी कर दिए। 10 में से सात एग्जिट पोल राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बना रहे हैं जबकि तीन एग्जिट पोल कांग्रेस की वापसी के संकेत दे रहे हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में निर्दलीय व छोटे दल भी राजस्‍थान की नई सरकार बनाने में भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जीत सकने वाले निर्दलीय व छोटे दलों के मजबूत उम्‍मीदवारों को फोन करना शुरू कर दिया है।

Rajasthan Counting 2023

राजस्‍थान की सियासत के जानकारों का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुम‍त नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय और छोटे दल आरएलपी, माकपा, बाप व बसपा जैसी पार्टियों के जीते हुए उम्‍मीदवार सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इनको राजस्‍थान में 12 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस से बागी होकर कई नेता मैदान में हैं, जो चुनाव निकालते भी नजर आ रहे हैं। इनमें डीडवाना से युनूस खान, शिव से रविंद्र भाटी, चितौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्‍या आदि प्रमुख नाम हैं।

मीडिया की खबरों में कई निर्दलीय व छोटे दलों के उम्‍मीदवारों ने भाजपा-कांग्रेस नेताओं को फोन कॉल आने की बात कही है। जीतने के बाद किसी पार्टी में जाने के सवाल पर कोई नेता बगावत को भूलकर अपनी पुरानी पार्टी तो कोई क्षेत्र की जनता से पूछकर फैसला लेने की कह रहे हैं।

ये प्रमुख निदर्लीय व बागी

  1. छबड़ा सीट से कांग्रेस के बागी नरेश मीणा
  2. चित्‍तौड़गढ़ सीट से भाजपा के बागी चंद्रभान सिंह आक्‍या
  3. वल्‍लनगर सीट से जनता सेना उम्‍मीदवार दीपेंद्र कंवर भींडर
  4. शिव सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी
  5. नोखा सीट से निर्दलीय कन्‍हैया लाल झंवर
  6. डीडवाना सीट से भाजपा के बागी युनूस खान
  7. सवाई माधोपुर सीट से भाजपा की बागी आशा मीणा
  8. झोटवाड़ा सीट से भाजपा के बागी आशु सिंह
  9. बानसूर सीट से भाजपा के बागी रोहिताश्‍व शर्मा
  10. बूंदी सीट से बागी रूपेश शर्मा
  11. लूणकरणसर सीट से कांग्रेस के बागी वीरेंद्र बेनीवाल
  12. पुष्‍कर सीट से कांग्रेस के बागी गोपाल बाहेती
  13. विराट नगर सीट से कांगेस के बागी रामचंद्र सराधना
  14. किशनगढ़ से निर्दलीय सुरेश टांक
  15. भीलवाड़ा सीट भाजपा के बागी अशोक कोठारी
  16. मसूदा सीट से कांग्रेस के बागी वाजिद चीता
  17. बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रियंका चौधरी
  18. झुंझूनूं सीट से भाजपा के बागी राजेंद्र भांभू
  19. नागौर सीट से कांग्रेस के बागी हबीबुर्रहमान
  20. बसेड़ी से कांग्रेस के बागी खिलाड़ीलाल बैरवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+