राजस्थान : कांग्रेस के तीन नेताओं की गांधी जी के बंदरों से की गई तुलना, जानें पूरा मामला

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को लोगों ने कांग्रेस सरकार के एक मंत्री व दो विधायकों को महात्मा गाँधी के तीन बंदरों की उपाधि दे डाली। इनमें डीग कुम्हेर से कांग्रेस विधायक व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान व नगर सीट से विधायक वाजिब अली शामिल हैं।

कामां से डीग तक सड़क मार्ग बदहाल

कामां से डीग तक सड़क मार्ग बदहाल

लोगों ने तीनों विधायकों को इस उपाधि से कामां-डीग सड़क मार्ग नहीं बनने के कारण नवाजा है। एक पोस्टर पर तीनों के फोटो के ऊपर बन्दर के फोटो छापे गए हैं, जो बुरा ना देखो, बुरा ना सुनो और बुरा ना बोलो का संदेश भी दे रहे हैं।

Recommended Video

    राजस्थान : कांग्रेस के तीन नेताओं की गांधी जी के बंदरों से की गई तुलना, जानें पूरा मामला
     सामाजिक कार्यकर्ता की पहल

    सामाजिक कार्यकर्ता की पहल

    दरअसल, मामला कामां कस्बे का है। यहां के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार मिश्रा ने डीग से नगर होते हुए कामां तक जाने वाले स्टेट हाईवे की बदहाल हालत पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एक बैनर छपवाया। यह हाईवे दिल्ली से जोड़ता है। बैनर पर कांग्रेस के तीनों नेताओं के फोटो लगाकर उनके ऊपर महात्मा गाँधी के तीन बन्दर अंकित करवाकर सड़क निर्माण के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

     जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं

    जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं

    विजय मिश्रा ने बताया की डीग से होते हुए जो स्टेट हाईवे कामां तक आता है उसकी हालत बदहाल है। इससे लोग काफी परेशान हैं। यह हाईवे मंत्री व दो विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है। फिर भी इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उसके खिलाफ सोमवार को सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+