राजस्थान: CM योगी बोले- सरकार की शह पर राजस्थान में दंगाई खुले आम घूमते हैं

जोधपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरे के दौरान उन्होंने सरदारपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में दंगाई खुले आम घूमते हैं लेकिन सरकार उन पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं अगर ऐसा हाल हमारे यूपी में होता तो कब के बुलडोजर चला दिए होते।

Yogi adityanath

वहीं उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा कि हर बार कहा जाता था कि भाजपा वाले आते हैं और कहते हैं कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच की वजह से हमने राम मंदिर भी बनाया और रामलाल भी वहां पर विराजमान हो गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस के राज में राजस्थान अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाएं रोजाना देखने को मिलती है लेकिन सरकार अपने वोट बैंक के चक्कर में कोई कार्रवाई नहीं करती है। वहीं उन्होंने जालोरी गेट पर हुए दंगे को लेकर कहा कि जोधपुर में खुलेआम नंगी तलवार लेकर लोग घूमते हैं, लेकिन सरकार इन आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें शह देने का काम करती है।

आपको बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मिनट के लिए जोधपुर आए और एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पुणे नोखा के लिए रवाना हो गए। योगी आदित्यनाथ का की अगवानी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में एयरपोर्ट पर की।

वहीं योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट के स्वागत कक्ष में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में जोधपुर के जिला अध्यक्ष के साथ मंत्रणा की और उसके बाद जोधपुर में सरदारपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद नोखा के लिए रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+