Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: सीएम किसान सम्मान की 5वीं किस्त कब आएगी? आ गया इसका जवाब
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के लाखों किसानों के लिए राष्ट्रीय किसान दिवस का दिन राहत और खुशी लेकर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 23 दिसंबर को राज्य के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत करीब 1200 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए। अब प्रदेश के किसान सीएम किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले उम्मीद थी कि किसान दिवस के ही दिन यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।
नागौर जिले की मेड़ता सिटी के डांगावास में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 1200 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों को सौंपी। सरकार का कहना है कि इस वित्तीय सहायता से किसानों को खेती, पशुपालन और आवास से जुड़ी जरूरतों में मजबूती मिलेगी। किसानों को अब सीएम किसान सम्मान राशि का इंतजार है।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: इसी महीने आएगी किस्त
- राजस्थान के 74 लाख से अधिक किसान अभी भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। राज्य योजना की अगली किस्त पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
- सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि किसान सम्मान निधि की 5वीं किस्त इसी महीने आ सकती है। बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को खाते में पैसे भेजे जाएंगे।
CM Kisan Samman Yojana: पहले भी किसानों को करना पड़ा है इंतजार
पिछले अनुभव को देखें तो किसानों को पहले भी पीएम किसान सम्मान निधि मिलने के बाद इंतजार करना पड़ा है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त 18 अक्टूबर को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 2 अगस्त को ही मिल चुकी थी। इसी कारण किसानों को उम्मीद है कि इस बार भी राज्य सरकार जल्द ही पांचवीं किस्त को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार किसानों को 3000 की सहायता राशि तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है।
CM Kisan Samman Yojana Update: किसान संगठन कर रहे जल्द ट्रांसफर की मांग
किसान संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, खाद-बीज और डीजल के दामों के बीच यह सीएम किसान सम्मान की राशि बेहद अहम है। रबी की फसल के लिए किसानों को जरूरी खरीद करनी है। ऐसे में अगर यह सहायता राशि मिलती है, तो छोटे किसानों को राहत मिलेगी। हालांकि, किसान दिवस पर राज्य सरकार की ओर से 1200 करोड़ रुपये का ट्रांसफर निश्चित रूप से बड़ी राहत है। अब सीएम किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त को लेकर स्पष्ट तारीख का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications