Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: कब आएगी सीएम किसान सम्मान की 5वीं किस्त? आ गई फाइनल डेट
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना (Rajasthan CM Kisan Samman Yojana) की 5वीं किस्त का दिसंबर से ही इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्य सरकार के स्तर पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। पात्र किसानों के खातों में 15 जनवरी तक राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
राज्य सरकार के कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम किसान सम्मान योजना की पांचवीं किस्त भेजने के लिए बैकहेंड के स्तर पर सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि इस बार 74 लाख के बजाय 65 लाख किसानों के खाते में ही राशि भेजी जाएगी। 9 लाख अपात्र किसानों के नाम लाभार्थियों में से काटे जा सकते हैं।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: खाते में आएंगे 1000 रुपये
- 15 जनवरी को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए दी जाएगी।
- सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी किसान को योजना का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। अब तक योजना की चार किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं। 74 लाख किसान अब तक इसका लाभ उठा चुके हैं।
- मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत राजस्थान सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 3,000 रुपये की सहायता देती है। इसमें केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि के 6,000 रुपये के अलावा राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता दी जाती है।
CM Kisan Samman Yojana: ई-केवाईसी समेत ये काम पूरे करना जरूरी
राज्य सरकार ने पहले ही निर्देश जारी किया है कि 5वीं किस्त का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलेगा। इसके लिए ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई हो या फिर दस्तावेज अधूरे होंगे, तो किस्त रुक सकती है। इसके अलावा, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर भी किस्त अटक सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करवा लें।
रबी की फसल के लिए होगी बड़ी मदद
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि किसानों के खाते में आ चुकी है। कुछ ही दिनों में रबी की फसल के लिए बीज, खाद खरीदने जैसे काम शुरू होंगे। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली रकम किसानों के खाते में आती है, तो उनके लिए यह बड़ी मदद होगी।












Click it and Unblock the Notifications