Rajasthan CM Kisan Samman: सीएम किसान की छठी किस्त पर अपडेट, 65 लाख किसानों का इंतजार कब खत्म होगा?
Rajasthan CM Kisan Samman: राजस्थान के किसान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। करीब 65 लाख पात्र किसान राज्य सरकार की इस योजना के लाभार्थी हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सरकार होली के आसपास अगली किस्त जारी की जा सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी होने के कुछ दिन बाद ही सीएम किसान योजना की छठी किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
हाल ही में जारी की गई पांचवीं किस्त में पात्र किसान के बैंक खाते में ₹1000 की राशि भेजी गई थी। हालांकि, इस बार किस्त जारी होने में देरी हुई थी। देरी की मुख्य वजह लाभार्थियों की जांच और अपात्र किसानों की पहचान रही। सरकार की स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद लगभग 9 लाख किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए थे। जांच पूरी होने के बाद जनवरी के अंत में राशि ट्रांसफर की गई।

Rajasthan CM Kisan Samman: होली के आसपास आ सकती है किस्त
- अब किसान छठी किस्त को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
- पिछले पैटर्न को देखें तो सीएम किसान योजना की राशि आमतौर पर पीएम -किसान योजना की किस्त आने के बाद जारी की जाती रही है।
- ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम किसान की अगली किस्त के कुछ हफ्तों के भीतर राज्य सरकार भी किसानों के खातों में अगली राशि भेज सकती है। होली के आसपास यह राशि आ सकती है।
CM Kisan Samman: बजट से लगी किसानों को निराशा ही हाथ
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राज्य के किसानों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा साबित हो रही है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है। अब सबकी नजर छठी किस्त की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। किसानों को उम्मीद थी कि प्रदेश के बजट में किसान सम्मान की राशि बढ़ाई जा सकती है। सीएम भजनलाल शर्मा इसे बढ़ाकर 6,000 करने का वादा कर चुके हैं। हालांकि, किसानों को इस बार नाउम्मीदी ही हाथ लगी है। कई किसान संगठन सीएम किसान सम्मान की राशि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications