Rajasthan CM: पुलिस कंट्रोल में आया कॉल-'मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मार दूंगा', जानिए किसने किया कॉल?
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल दौसा सेंट्रल जेल से आया है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूप में फोन करने वाले ने कहा कि वह 'आज रात (शनिवार) को 12 बजे पहले राजस्थान सीएम को जान से मार देगा।'
राजस्थान मुख्यमंत्री को जाने से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही जयपुर पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और दौसा जेल से धमकीभरा फोन कॉल करने की वाले की पहचान भी कर ली है।

मीडिया की खबरों के अनुसार राजस्थान सीएम को जान से मारने की धमकीभरा कॉल आने के बाद एएसपी गुरुशरण राव और डीएसपी चारुल गुप्ता दौसा के श्यालावास स्थित सेंट्रल जेल पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार रात 12 बजकर 45 मिनट पर जेल से एक बंदी ने 2 बार कॉल किया था।
कॉल करने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में दौसा के श्यालावास सेंट्रल जेल में बंद है। उसने कॉल क्यों किया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। एएसपी व डीएसपी के साथ दौसा की पापदड़ा व नांगल थाने की पुलिस ने जेल में सर्च अभियान चलाया। कुछ बंदियों के पास मोबाइल भी मिले बताए हैं।
जेल अधीक्षक समेत तीन निलंबित
बता दें कि राजस्थान मुख्यमंत्री को धमकीभरा कॉल आने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। जेल प्रशासन ने कार्यवाहक जेल अधीक्षक कैलाश दरोगा, जेलर बिहारी लाल व मुख्य प्रहरी अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
राजस्थान सीएम को पहले भी मिली धमकी
उल्लेखनीय है कि राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली है। 27 जुलाई 2024 को भी दौसा की श्यालावास जेल से धमकीभरा कॉल आया। इसके बाद जनवरी 2024 में जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद पॉक्सो एक्ट के बंदी ने कंट्रोल रूम में कॉल करके राजस्थान सीएम को गोली मारने की धमकी थी।












Click it and Unblock the Notifications