राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा कितने पढ़े-लिखे हैं? इनके बारे में जानें कुछ खास और रोचक बातें

Rajasthan cm Bhajanlal Sharma Education: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव परिणाम में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा ने एक दिन पहले भजन लाल शर्मा को राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है। ब्राह्मण परिवार में जन्‍में सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा को जब सीएम बनाने का ऐलान भाजपा ने किया तो लोगों ने उनके राजनीतिक अनुभव और योग्यता को लेकर सवाल उठाए? तो आइए जानते हैं राजस्‍थान जैसे बड़े राज्‍य को संभालने जा रहे नए सीएम भजनलाल शर्मा कितने पढ़े-लिखे हैं और उनकी योग्यता क्‍या है? इसके अलावा जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

भजनलाल ने राजनीति शास्‍त्र में हासिल की है ये डिग्री

भजनलाल शर्मा की पढ़ाई की बात की जाए तो ये राजस्‍था‍न विश्‍वविद्यालय से राजनीति शास्‍त्र में पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं। भरतपुर के मूल निवासी ओर सांगानेस से विधायक भजन लाल ने राजकीय माध्‍यमिक विद्यालय गगवाना जिला भरतपुर से हाईस्‍कूल की पढ़ाई की है। इं‍टरमीडिएट नदबई भरतपुर के राजकीय स्‍कूल से किया है। इसके बाद एमएस जे कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की इसके बार राजनीति शास्‍त्र में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

कभी करते थे आठ हजार रुपये वेतन की मुनीम की नौकरी

राजस्‍थान की बांगडोर संभालने जा रहे भजनलाल कभी भरतपुर जिले में आरपी शर्मा नाम के ठेकेदार के यहां मुनीम की नौकरी करते थे। भजनलाल को तब महज 8 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिलते थे। आरपी शर्मा नाम के ठेकेदार हाइवे का ठेका लेते थे। ठेकेदार के यहां नौकरी छोड़ने के बाद भजन लाल वन विभाग के लिए पत्‍थर खुदाई का काम भी किया।

राजनीति में कैसे हुई भजनलाल की एंट्री, ऐसे चमकी किस्‍मत?

मामूली सी नौकरी करने वाले भजन लाल शर्मा की राजनीति वसुंधरा सरकार के जलदाय मंत्री रहीं किरण माहेश्वरी से मुलाकात के बाद चमकी। तत्‍कालीन मंत्री स्‍वर्गीय किरण माहेश्वरी ने अपने विभाग में ताप परियोजना की राख की देखभाल करने की जिम्‍मेदारी सौंपी। इसके बाद राजस्‍थान भाजपा में विभिन्‍न पदों को संभालते राजनीति में आगे बढ़ते गए। 20 साल के राजनीतिक करियर में अब वो राजस्‍थान सीएम की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।

पहली बार विधायक बनते ही बने मुख्‍यमंत्री

56 वर्षीय भजन लाल शर्मा मुख्‍यमंत्री बनने से पहले तक भारतीयजनता पार्टी की राजस्‍थान इकाई के प्रदेश महामंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे । भाजपा ने सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था जिस पर जीत हासिल कर पहली विधायक बनते ही सीएम की कुर्सी पर सबसे लंबी छलांग लगाई है।।

संघ और पार्टी ही भजनलाल का पहला परिवार है

भजनलाल के राजनीतिक करियर की बात की जाए तो चार बार राजस्‍थान के प्रदेश महामंत्री की जिम्‍मेदारी संभाली है। बचपन से ही भजनलाल स्‍वयं सेवक संघ और संगठन से जुड़े हुए हैं। संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे भजन लाल का पहला परिवार उनका संघ परिवार है। अधिकांश समय वो अपने परिवार के बजाय संघ की सेवा में बिताते आए हैं।

ग्राम पंचायत के सरपंच रहे भजनलाल अब राजस्‍थान के सीएम

भरतपुर के गरीब परिवार में जन्‍में भजन लाल जमीन से जुड़े हुए व्‍यक्ति हैं। उनकी पहचान भाजपा के कर्मठी और जुझारू कार्यकर्ता के तौर पर रही है। भरतपुर के एक ग्राम पंचायत के सरपंच रहे शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा का प्रतिष्ठित राजनीतिक करियर है। मुख्‍यमंत्री की कुर्सी के लिए उन्‍हें भाजपा ने ऐसे ही नहीं चुना, सीएम चुने जाने से पहले भजनलाल ने भाजपा के अंदर अपनी संगठानात्‍मक स्किल और लीडरशिप का उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है

भाजपा के ही खिलाफ लड़ा था ये चुनाव

भजनलाल ने 1990 में भाजपा ज्‍वाइन की थी यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरूआत हुई। भाजपा ज्‍वाइन करते ही भजनलाल ने जमीनी स्‍तर पर काम किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। हालांकि 2018 में भाजपा से ही बगावत कर उन्‍होंने निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्‍हें हार मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+