राजस्थान CM भजनलाल की कार हादसे का शिकार, गोवर्धन दर्शन जाते वक्त हुई दुर्घटनाग्रस्त
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
हादसा मंगलवार को उत्तर प्रदेश सीमा पर पूंछरी का लौठा के पास हुई, जब सीएम दर्शन के लिए गोवर्धन (गिरिराज जी) जा रहे थे।

नाली में घुसा गाड़ी का पहिया
जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा की कार का पहिया सड़क किनारे बनी नाली में उतर गया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत दूसरी गाड़ी मंगवाई और सीएम को मौके से गोवर्धन दर्शन के लिए रवाना किया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Recommended Video
सीएम बनने के बाद पहली बार आए
बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने बाद पहली बार भजनलाल शर्मा गृह जिले भरतपुर पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद शाम करीब सात बजे के बाद सीएम अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ यूपी के गोवर्धन जी दर्शन के लिए निकले थे।
कार को मोड़ते वक्त हुआ हादसा
गोवर्धन में दाखिल होने से पहले राजस्थान की सीमा में गोवर्धन परिक्रमा के अंतर्गत पूछरी का लौठा मंदिर आता है, जहां सीएम करीब रात सवा 8 बजे दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार को मोड़ते वक्त गाड़ी का टायर सड़क किनारे नाली में घुस गया। जिस पहिए की तरफ से गाड़ी नाली में घुसी थी, उसी साइड सीएम बैठे हुए थे।
गाड़ी के एक तरफ से झुकने के बाद वो बंद हो गई। जिसके बाद उनको फौरन दूसरी गाड़ी से आगे के लिए रवाना किया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
अपने भरतपुर दौरे के दौरान सीएम शर्मा मानपुर के पेपलकी गांव में एक चाय की दुकान पर रुके, जहां उन्होंने चाय पी। इसी के साथ उन्होंने चाय की दुकान चलाने वाले मुंशी लाल गुर्जर से भी बात की और उन्हें आर्थिक सहायता दी। भरतपुर जाते समय रास्ते में भाजपाईयो ने उनका स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications