राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत की सिक्‍योरिटी में चूक, सेल्‍फी लेने हेलिकॉप्‍टर के पास पहुंचा युवक

CM Ashok Ghelot in Bharatpur : भरतपुर जिले में चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंचे थे राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत।

ashok ghelot

भरतपुर में राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक युवक उनके हेलिकॉप्‍टर के पास पहुंच गया और सेल्‍फी लेने की कोशिश करने लगा। एक बारगी तो सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने तत्‍परता दिखाते हुए युवक को सीएम के हेलिकॉप्‍टर से दूर हटाकर मथुरा गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Recommended Video

    LPG Cylinder Price Rajasthan: Ashok Gehlot का ऐलान, इतने रु. में मिलेगा सिलेंडर | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, भरतपुर में चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को किसान सभा हुई थी, जिसमें मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट, आरएलडी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जयंत चौधरी समेत कई नेता पहुंचे थे। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के लिए भरतपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया था। सीएम गहलोत के दिल्ली रवाना होने से पहले RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का हेलिकॉप्टर भरतपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में लैंड हो गया था। वह हेलीपैड पर बने सेफ हाउस में बैठे थे। इतने में सीएम गहलोत भी हेलीपैड पर पहुंच गए। सीएम गहलोत और जयंत चौधरी की सेफ हाउस में मुलाकात हुई।

    चौधरी से मुलाकात करने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की, जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे अपने हेलिकॉप्टर की तरफ रवाना हो गए। सीएम हेलिकॉप्टर में बैठे ही थे कि इतने में हेलिकॉप्‍टर के पास एक युवक आया। उसके हाथ में फोन था। वह हेलिकॉप्टर के साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। युवक का नाम हर्ष गोयल बताया जा रहा है। वह भरतपुर के राजेंद्र नगर का रहने वाला है।

    पुलिस पूछताछ में हर्ष गोयल के पिता प्रमोद गोयल ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। वह आज दोपहर को अपनी मां को मोबाइल लेकर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंच गया था। हर्ष का जयपुर के दुर्लभजी अस्‍पताल से इलाज भी चल रहा है। सीएम कार्यक्रम खत्म कर हेलिकॉप्टर के पास जा रहे थे तो हर्ष मीडिया कर्मियों के पीछे-पीछे वीडियो बनाते हुए हेलीपैड की तरफ निकल गया। पुलिस को पिता ने बेटे के इलाज से संबंधित दस्‍तावेज भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने हर्ष गोयल को छोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+