राजस्थान न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राजस्थान के CM अशोक गहलोत का ऐलान- 8 मार्च को महिला-बच्चियां मुफ्त यात्रा कर सकेंगी

Google Oneindia News

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर एक अहम घोषणा की। अशोक गहलोत ने आज कहा- "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यानी कि 8 मार्च महिलाओं और बच्चियों को नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, सरकार के ये आदेश राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों पर लागू होंगे।"

Rajasthan CM Ashok Gehlot

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से ऐलान किया गया ​है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाएगी। यहां इसी तरह लगभग हर साल ऐसे ही नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2021-22 पेश किया था।

Rajasthan CM Ashok Gehlot

राजस्थान बजट : गहलोत सरकार की 10 बड़ी घोषणाएं, देखिए किसको क्या-क्या मिला?राजस्थान बजट : गहलोत सरकार की 10 बड़ी घोषणाएं, देखिए किसको क्या-क्या मिला?

महिलाओं के लिए यह फैसला भी लिया
मुख्यमंत्री ने लड़कियों की तर्ज पर सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देने की घोषणा की है। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री यह भी कह चुके हैं कि, नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को भाजपा शासन में बंद कर दिया गया था। गहलोत सरकार ने सूबे में सड़क दुर्घटनाओं के समय जीवन बचाने वाले लोगों को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा भी की है। ऐसा जीवन रक्षक योजना के तहत किया गया है।

Rajasthan Budget: CM गहलोत पेश किए हैं राजस्थान बजट 2020-21, जानिए क्या-क्या घोषणा हुईंRajasthan Budget: CM गहलोत पेश किए हैं राजस्थान बजट 2020-21, जानिए क्या-क्या घोषणा हुईं

Comments
English summary
Rajasthan CM Ashok Gehlot announced- women and girls will be able to free travel on 8 March | international women's day 2021
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X