Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में चुनाव कब है, चुनाव नतीजे कब आएंगे? जानें सभी सवालों के जवाब
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी तेज हो गई है। सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं, साथ ही प्रचार भी तेज कर दिया गया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है, बस आधिकारिक ऐलान करना अब बाकी है। चर्चा है कि बीजेपी इस बार कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काट भी सकती है। तो चलिए ऐसे ही राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़े कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं...
राजस्थान में विधानसभा चुनाव का ऐलान कब होगा?
राजस्थान में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम 8 से 15 अक्टूबर के बीच घोषित होने की संभावना है। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा होने के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। नीचे पढ़ें चुनाव किस महीने में हो सकता है...

राजस्थान में चुनाव कब होगा?
राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 15 दिसंबर से चुनाव कराया जा सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था।
राजस्थान चुनाव का रिजल्ट कब आएगा
राजस्थान चुनाव का परिणाम 20 दिसंबर तक आ सकता है।
राजस्थान में अभी किस पार्टी की सरकार है?
राजस्थान में अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार है। इसस पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी।
2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान में कितनी सीटें मिली थीं
2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान में 99 सीटें मिली थी। इसके बाद अन्य दलों और निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाई थी।
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं।
राजस्थान में कितनी विधानसभा सीटें हैं?
राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 100 सीट की जरूरत होती है।
राजस्थान में पार्टी वार सीटें
राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल को 101 विधायकों की दरकार है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 99, भाजपा को 73, अन्य सीटों पर बसपा, आरएलपी व निर्दलीयों का कब्जा रहा। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है।
राजस्थान चुनाव 2023 में बीजेपी का सीएम उम्मीदवार कौन होगा
16वीं विधानसभा में भाजपा की तरफ से सीएम फेस की घोषणा अभी नहीं की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसबार पार्टी बिना किसी सीएम फेस के उतरेगी।
राजस्थान चुनाव 2023 में कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार
राजस्थान चुनाव में कांग्रेस का सीएम फेस अशोक गहलोत व सचिन पायलट में से किसी एक को बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications