Rajasthan Chunav: अरुण चतुर्वेदी बोले- गहलोत ने माना भाजपा सरकार बना रही है
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी दौसा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की पांचो विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मतगणना के दिन किस तरह की तैयारी रखनी होगी इस बात पर चर्चा की।
दौसा पहुंचे अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि आज भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधानसभाओं के काउंटिंग एजेंट की कार्यशाला रखी गई है और इसी प्रकार की कार्यशालाएं तमाम राजस्थान के तमाम जिला में आयोजित की जा रही है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण चतुर्वेदी ने आगे बोलते हुए कहा है कि जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है उस से भाजपा की सरकार बनना तय है।
सीटों के सवाल पर अरुण चतुर्वेदी बोले कि मैं ज्योतिषी नहीं हूं पर यह जरूर कहूंगा कि राजस्थान में भाजपा अपनी सरकार बना रही है। पूर्वी राजस्थान के प्रति अरुण चतुर्वेदी इस मौके पर पूरी तरह आश्वस्त दिखे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वी राजस्थान में जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को न के बराबर सीटें मिली थीं, अबकी बार पूर्वी राजस्थान से भाजपा को अच्छी खासी सीट मिलने की उम्मीद है।
अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि हम राजस्थान में सरकार कंफर्टेबल मेजोरिटी के साथ बनाएंगे हालांकि चतुर्वेदी ने सीटों का जिक्र नहीं किया कि राजस्थान में कितनी सिम जीतने का भाजपा दावा कर रही है, लेकिन सरकार बनने की बात जरूर कही है।
गहलोत के सवाल पर अरुण चतुर्वेदी बोले कि खुद अशोक गहलोत इस बात को मान चुके हैं कि हमने मेहनत बहुत की है, लेकिन जनता का फैसला हमें सर उधारी करना पड़ेगा जनता भाजपा को समर्थन देकर सरकार बना रही है।
संवाद सूत्र: हेमंक पांडे, दौसा












Click it and Unblock the Notifications