Rajasthan Chunav: बागियों पर सख्‍त हुई भाजपा, बस्‍सी से जितेंद्र मीणा पार्टी से निष्‍कासित

भाजपा के बागी जितेंद्र मीणा बस्‍सी से चुनाव लड़ रहे हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान का दिन 25 नवंबर नजदीक आते आते राजनीतिक दल बागियों के खिलाफ सख्‍त कदम उठा रही हैं। भाजपा ने बागी जितेंद्र मीणा को पार्टी से निस्‍कासित कर दिया है।

राजस्‍थान भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्‍यक्ष ओंकार सिंह लखावत की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्राथमिक सदस्‍य रहते हुए जितेंद्र मीणा पार्टी के उम्‍मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Rajasthan Chunav 2023

जितेंद्र मीणा का चुनाव लड़ने का फैसला भाजपा के संविधान की धारा 25 (9) में वर्णित अनुशासन भंग के दोषी हैं। इसलिए जितेंद्र मीणा को भाजपा राजस्‍थान प्रदेशाध्‍यक्ष ने प्राथमिक सदस्‍य से तुरंत निष्‍कासित किया है।

बता दें कि कांग्रेस भी बागियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी है। कांग्रेस के करीब दो दर्जन बागी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी रंधाना ने मीडिया से बातचीत में कोटा में गारंटी यात्रा के दौरान कहा कि अब तो बागी पार्टी में वापस आना भी चाहते तो उनको कोई पद या चुनाव लड़ने का अवसर ही नहीं दिया जाएगा। उनके खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+