Rajasthan Election 2023: क्‍या RLP होगी गेमचेंजर, राजस्‍थान चुनाव में Hanuman Beniwal बनेंगे किंगमेकर?

Hanuman Beniwal Party RLP in rajasthan election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 81 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी खींवसर (Khinvsar) से चुनाव लड़ रहे।

RLP in Rajasthan Chunav 2023: राजस्‍थान में अबकी बार BJP सरकार या कांग्रेस सरकार ही रिपीट होगी या फिर राजस्‍थान की नई सरकार बनाने में राष्‍ट्रीय लोक‍तांत्रिक पार्टी (RLP) गेमचेंजर बन पाएगी और सु्प्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) किंगमेकर की भूमिका में होंगे? यह पूरी तस्‍वीर अभी धुंधली है, जो राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना के बाद साफ होगी।

राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों में भाजपा सभी 200 व कांग्रेस 199 (भरतपुर सीट पर RLD से गठबंधन) सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। बहुमत के लिए के 101 का आंकड़ा चाहिए। राजस्‍थान के रण में उतरने में क्षेत्रीय दल आरएलपी भी पीछे नहीं है। RLP ने 81 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित किए हैं, जो राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 से 24 उम्‍मीदवार ज्‍यादा हैं।

Hanuman Beniwal Party RLP

आरएलपी के कितने उम्‍मीदवार जीत रहे?

आरएलपी से 2018 में 57 प्रत्‍याशियों ने चुनाव लड़ा। हनुमान बेनीवाल, पुखराज गर्ग व इंदिरा बावरी ही जीत पाए थे। फिर उपचुनाव में एक और जीत मिली। इस बार 2023 के विधान सभा चुनाव में आरएलपी ने 81 प्रत्‍याशी उतारे हैं। 15 से ज्‍यादा सीटें जीतने की उम्‍मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो राजस्‍थान की सत्‍ता की चाबी आरएलपी व हनुमान बेनीवाल के हाथ में भी सकती है।

आरएलपी का एएसपी से गठबंधन

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में आरएलपी ने भीम सेना वाले चंद्रशेखर आजाद की पार्टी 'आजाद समाज पार्टी' (ASP) से गठबंधन किया है। एएसपी ने राजस्‍थान चुनाव में 50 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे हैं। आरएलपी व एएसपी के बीच इस बात को लेकर गठबंधन हुआ है कि दोनों पार्टी ने एक-दूसरे के लिए सीटें छोड़ी हैं। मतलब जहां आरएलपी प्रत्‍याशी हैं, वहां एएसपी उम्‍मीदवार नहीं और जहां एएसपी ने उतारे हैं, वहां आरएलपी ने नहीं उतारे।

Rajasthan Election 2023 RLP

भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्‍गज आरएलपी में

राजस्‍थान चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों ने आरएलपी ज्‍वाइन की है और इस बार चुनाव मैदान में भी उतरे हैं। आरएलपी ज्‍वाइन करने वालों में शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक व प्रदेश मंत्री जालम सिंह रावलोत, चौहटन पूर्व विधायक व दलित नेता तरुण कागा, कोलायत से दो बार विधायक रहे रेवतंराम पंवार शामिल हैं।

इसी तरह से कांग्रेस का हाथ छोड़कर आरएलपी में आने वालों में राजस्‍थान कॉमर्स कॉलेज से पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष व यूथ कांग्रेस नेता महेश सैनी का नाम शामिल है। वहीं, गुर्जर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर भी आरएलपी में आ गए। ये देवली उनियारा से आरएलपी उम्‍मीदवार हैं।

आरएलपी का इतिहास, स्‍थापना व सुप्रीमो

राजस्‍थान में किसान के बेटे को मुख्‍यमंत्री बनाने के उद्देश्य से 29 अक्‍टूबर को 2018 को हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानि रालोपा की स्‍थापना की। आरएलपी का चुनाव चिह्न बोतल है।

रालोपा भारत का 59वां और राजस्‍थान का पहला पंजीकृत क्षेत्रीय दल है। पहली बार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में आरएलपी के तीन सदस्‍य हनुमान बेनीवाल खींवसर, इंदिरा बावरी मेड़ता सिटी और आरएलपी प्रदेशाध्‍यक्ष पुखराज गर्ग भोपालगढ़ से विधायक बने थे।

लोकसभा चुनाव 2019 में आरएलपी ने नागौर सीट पर भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा। हनुमान बेनीवाल सांसद बने। फिर खींवसर के उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल विधायक चुने गए। नारायण बेनीवाल 2023 में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

RLP MLA Rajasthan

आरएलपी से अब तक के विधायक

1. हनुमान बेनीवाल, खींवसर
2. नारायण बेनीवाल, खींवसर
3. इंदिरा बावरी, मेड़ता सिटी
4. पुखराज गर्ग, भोपालगढ़

आरएलपी से सांसद
1. हनुमान बेनीवाल, नागौर (भाजपा से गठबंधन)

RLP Rajasthan Election 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में आरएलपी प्रत्‍याशी

1. फलोदी - अब्दुल महबूब उर्फ एडवोकेट पप्पू खिलजी
2. बगरू - ताराचंद रैगर
3. जैसलमेर - रघुवीर सिंह भाटी
4. सांचोर - डॉ. सुरेश सागर
5. हिंडोन - धर्मेन्द्र कुमार जाटव
6. खंडार - अंकिता वर्मा
7. तारानगर - मुकेश लाटा
8. चूरू - दिनेश कुमार भांभू
9. सुमेरपुर - हरिराम घांची
10. पोकरण - देवीलाल उर्फ देव चौहान

11. कपासन - आनंदी राम खटीक
12. आसींद - धनराज गुर्जर
13. खाजूवाला - जयप्रकाश बांगड़वा
14. लूणकरणसर - शिवदान मेघवाल
15. बीकानेर पूर्व - मनोज बिश्नोई
16. बीकानेर पश्चिम - मजीद खोकर

17. लोहावट - सत्यनारायण बिश्नोई
18. बिलाड़ा - जगदीश कड़ेला
19. लूणी - बद्रीलाल प्रजापत
20. डूंगरगढ़ - डॉ. विवेक माचरा
21. पीलीबंगा - सुनील नायक
22. अजमेर दक्षिण - परमेश्वर लाल कटारिया
23. अजमेर उत्तर - हरिराम कोडवानी

24. जायल - बीएल भाटी
25. सुजानगढ़ - बाबूलाल कुलदीप

26. निवाई - प्रह्लाद नारायण बैरवा
27. देवली उनियारा - डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर
28. पुष्कर - अशोक सिंह रावत
29. मसूदा - सचिन जैन सांखला
30. डीग कुम्हेर - इंजीनियर मनुदेव सिनसिनी
31. जमवारामगढ - डॉ. रमेश सोलंकी
32. नाम का थाना - राजेश कुमार मीणा
33. दूदू - एडवोकेट हनुमान प्रसाद बैरवा
34. कोटपूतली - सतीश कुमार मांडेया
35. दांतारामगढ़ - महावीर बिजारणिया
36. लक्ष्मणगढ़ - विजयपाल सिंह बगड़िया

28 अक्टूबर को जारी पहली सूची के 10 प्रत्याशी
37. खींवसर - हनुमान बेनीवाल
38. भोपालगढ़ - पुखराज गर्ग
39. मेड़ता - इंदिरा देवी बावरी
40. परबतसर - लच्छाराम बडारडा
41. कोलायत - रेवत राम पंवार
42. सहाड़ा - बद्रीलाल जाट
43. बायतु - उम्मेदाराम बेनीवाल
44. सरदार शहर - लालचंद मूंड
45. सांगानेर - महेश सैनी
46. जोधपुर (शहर) - डॉ. अजय त्रिवेदी

उम्‍मीदवारों के शेष नाम भी अपडेट किए जा रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+