Rajasthan Election: राजस्‍थान चुनाव में कौन हैं ये दो-दो बीवी वाले प्रत्‍याशी, एक ने तो दो धर्मों में की शादी

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन दाखिल होने के बाद प्रत्याशियों के शपथ पत्र से अलग अलग चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सचिन पायलट के एफिडेविट से उनका और सारा के तलाक का खुलासा हुआ था, जो चुनावी माहौल में कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। इसी तरह अब अन्य कई प्रत्याशियों को लेकर भी अजब गजब खुलासे सामने आ रहे हैं। किशनपोल विधानसभा के मुस्लिम विधायक अमीन कागजी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र से उनकी दो दो शादियों का राज उजागर हुआ है। इसी तरह आदर्श नगर से मौजूदा विधायक रफीक खान भी अपनी दो शादियों को लेकर चर्चा में है। कांग्रेसी विधायक अमीन कागजी ने शपथ पत्र में दो पत्नियों के होने का जिक्र किया है, जिसमें एक हिंदू तो दूसरी मुस्लिम महिला का नाम है। वहीं, वसुंधरा के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के रामलाल चौहान भी अपनी दो बीवी को लेकर चर्चा में है।

एक हिंदू तो दूसरी पत्नी मुस्लिम

जयपुर की किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमीन कागजी ने फिर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। अमीन कागजी की उम्र 50 साल हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में दो पत्नियों का उल्लेख किया है। अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा व दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा है। उनके चार बच्चे, दो लड़के और दो लड़कियां हैं। अमीन कागजी ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरा निकाह किया है। उन्होंने दूसरी शादी कब की, इसकी खबर किसी को नहीं थी। 2018 के चुनाव के दौरान उन्होंने अपने शपथ पत्र में एक ही पत्नी की जिक्र किया था और अब दो पत्नियों की जानकारी दी है।

Rajasthan Chunav 2023 Candidates with two wives fight assembly elections in rajasthan

विधायक रफीक खान की हैं दो पत्नियां

जयपुर की आदर्श नगर सीट से मौजूदा विधायक रफीक खान इस बार फिर से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में उन्होंने पत्नी वाले कॉलम में दो नाम लिख हैं। जिसमें एक पत्नी का नाम रफीक खान तो दूसरी पत्नी का नाम मंजू देवी लिखा है। हालांकि, उन्होंने शपथ पत्र में बच्चों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

63 वर्षीय रामलाल चौहान की हैं दो बीवियां

झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सामने उतरे कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल चौहान की दो पत्नियां हैं। रामलाल चौहान की उम्र 63 वर्ष हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में पत्नी वाले कॉलम में दो नाम दर्ज किए हैं। जिसमें एक जमना बाई दूसरा तेजा बाई लिखा है। कांग्रेस के रामलाल चौहान पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं और अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

क्या है किशनपोल विधानसभा क्षेत्र का समीकरण?

जयपुर की किशनपोल विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य हैं। मुस्लिम वोटर्स के हिसाब से किशनपोल सीट का बड़ा महत्व है। किशनपोल विधान सभा सीट पर कुल 1,93136 वोटर्स हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले चुनावों का इतिहास देखे तो यहां दो बार भाजपा और एक बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। राजस्थान चुनाव 2023 में कांग्रेस से फिर से मौजूद विधायक अमीन कागजी मैदान में है, तो वहीं इस बार भाजपा ने यहां से चंद्रमोहन बरवाड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+