भजनलाल शर्मा सरकार में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का क्या होगा? अशोक गहलोत सरकार ने की थी शुरू
अक्सर सरकार बदलते ही पहले की सरकार में शुरू योजनाओं को बदलने या बंद करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। राजस्थान में भी भजनलाल शर्मा सरकार आते ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यकाल में शुरू हुई राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को लेकर संशय की स्थिति रही, जो अब स्पष्ट हो चुकी है।
राजस्थान विधानसभा में भजन लाल शर्मा सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को लेकर जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार योजना को बंद नहीं करेगी बल्कि इसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए काम करेंगी।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने यह भी कहा कि राजस्थान की मौजूद भजनलाल शर्मा सरकार पूर्व से चली आ रही मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखते हुए इसे और बेहतर बनाएगी।
क्या है निशुल्क दवा योजना
राजस्थान में साल 2011 में कांग्रेस के अशोक गहलोत की सरकार थी। तब सरकारी अस्पतालों में भी दवा के पैसे लगते थे। गहलोत सरकार ने राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना शुरू करके आमजन को सबसे बड़ी राहत प्रदान की।
योजना के तहत राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले सभी इनडोर एवं आउटडोर रोगियों को आवश्यक दवा सूची में सम्मिलित दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस योजना के तहत 2018-19 में 1594 दवाईयां सूचीबद्ध की गई थी। योजना के अन्तर्गत करौली जिले में वर्ष 2019 से मार्च 2024 तक एक करोड़ 29 लाख 6 हजार 823 मरीजों को लाभन्वित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications