Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिर बोले "गहलोत होटलों से चलाते थे सरकार"

Cm Bhajanlal News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज उदयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर नए तेवर में फिर हमलावर नजर आए।

सीएम भजनलाल आज उदयपुर प्रवास के दौरान मावली विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने मावली में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया।

rajasthan-chief-minister-bhajanlal-sharma-gave-a-befitting-reply-to-former-cm-ashok-gehlot-cm-bhaja

इस अवसर पर आयोजित हुई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि गहलोत साहब पूछ रहे हैं कि हमारी भाजपा सरकार किस तरह चल रही है। मैं इसका जवाब देना चाहता हूँ।

गहलोत ने 2019 के बजट में मावली में महाविद्यालय बनाने की घोषणा कि लेकिन यहां महाविद्यालय नहीं बना है।
क्षेत्र के सांसद और विधायकों ने मिलकर इस महाविद्यालय को बनाने का काम किया।

सीएम ने गहलोत को याद दिलवाया और कहा अपनी बजट घोषणा पढ़ लीजिए और जनता को जवाब दे दो। वे यही नही रुके और कहा कि गहलोत अपने पुराने घोषणा पत्र को देखें कि कितनी झूठी घोषणाएं उन्होंने की थी।

गहलोत सरकार तो होटल से चलती थी। अशोक गहलोत तीन-तीन महीने तक सीएमओ में नहीं आते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच हुए विवाद पर बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत याद करें उन्होंने अपनी सरकार के उपमुख्यमंत्री के बारे में क्या-क्या बोला, किन शब्दों का इस्तेमाल किया।

भाजपा अपने संस्कारों के अनुसार काम करती है। कांग्रेस में जो झूठ के संस्कार है उनके अनुसार काम किया जाता है। भजनलाल ने कहा आप भूल गए हैं, गहलोत देखें कितनी बार आपकी केंद्रीय सरकार ने फायदा उठाते हुए कितनी राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया।

कांग्रेस ने सत्ता का कितना दुरुपयोग किया, अपने गिरेबान में झांके कि कांग्रेस सरकार ने क्या-क्या नहीं किया। यह बीजेपी पार्टी है जो विचार के साथ चलती है।

संस्कृति को ध्यान में रखकर चलती है। हम जो वादा करते हैं पूरा करते हैं। जनसंघ की स्थापना 1951 में हुई। जो वादा किया उसको भी हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा करके बताया।

आपने कहा धारा 370 नहीं हटेगी उसको भी हटाकर बताया। यही नरेंद्र मोदी का कमाल है। आप कहते हैं सरकार तो ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं।

आप अपने समय को देखिए। आप जब आप शिक्षकों के कार्यक्रम में गए थे, शिक्षकों से पूछ लिया आपका ट्रांसफर कैसे होता है, उन शिक्षकों से ही जवाब मिल गया था। लेकिन आपने तब शिक्षा मंत्री का क्या किया ब्यूरोक्रेट्स का क्या किया। जनता आपसे जवाब चाहती है।

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी की भी गारंटी देते हैं लेकिन प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ही गारंटी नहीं तो वह किस बात की गारंटी दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+