Rajasthan bjp News: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की कब होगी लिस्ट जारी, जानिए आप
By-Election for Chaurasi Assembly Seat: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अब चुनावी दौरे भी शुरू कर दिए है। हालांकि अभी किसी भी सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ है।
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा आदिवासी सीट डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय चुनावी संघर्ष पिछले चुनावों में भी देखने को मिला था। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को करारी हार झेलनी पड़ी थी।

Recommended Video
इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस के साथ स्थानीय राजनीतिक दल भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने कांटे की टक्कर में विधानसभा चुनाव जीता फिर लोकसभा चुनाव भी जीतकर दोनों ही पार्टियों को लोहे के चने चबवा दिए।
अब चौरासी विधानसभा सीट को भारत आदिवासी पार्टी के कब्जे से जीतने के लिए भाजपा नेता ग्राउंड स्तर पर रणनीति बना रहे है। आज दो दिवसीय दौरे पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल डूंगरपुर पहुंचे जहां भाजपा नेताओं से सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर गहन चर्चा की।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल आज अपने दो दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे । इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बंद कमरे में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, भाजपा नेता महेंद्रजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा की।
बंद कमरे में बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास सीमलवाड़ा रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा होगी और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट दी जाएगी।
चौरासी विधानसभा सीट पर पिछले दो विधानसभा चुनाव में हार के सवाल पर कहा कि अब यहां की परिस्थितियां बदल चुकी है। जनता के विचार में बदलाव हुआ है। यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और भाजपा को उपचुनाव में जीत मिलेगी।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा प्रभारी मंडलों की बैठके लेंगे। जिसमें आज चिखली, कुआं और सलारेश्वर मंडल की बैठक लेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को गुजरेश्वर, झोथरी और सीमलवाड़ा मंडल की बैठक लेते हुए संगठनात्मक चर्चा के साथ उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।












Click it and Unblock the Notifications