Anti Conversion Bill: राजस्‍थान विधानसभा में पेश होगा धर्मांतरण विरोधी बिल, अब Love jihad वाली शादी पर संकट

Rajasthan Budget session Anti Conversion Bill: राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र 2025 का आज 3 फरवरी को दूसरा दिन हंगामेदार रहा। राजस्‍थान बजट 19 फरवरी 2025 को होगी। बजट सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस विधायक चेतन पटेल के अतिवृष्टि से प्रभावित फसल खराबे से जुड़े सवाल पर जोरदार बहस हुई। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की अनुपस्थिति में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के जवाब पर विपक्ष ने आपत्ति जताई।

कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर तंज कसते हुए किरोड़ी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया, जिससे सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नाराजगी जताते हुए अनावश्यक टोकाटाकी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी मंत्री के जवाब को अधूरा बताया।

Anti-conversion bill Rajasthan

धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 पेश

प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही के बाद सदन में 'राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025' पेश होगा। इस बिल में जबरन, लालच या धमकी देकर धर्म परिवर्तन करवाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

बिल के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे 60 दिन पहले जिला कलेक्टर को इसकी सूचना देनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा।

लव जिहाद पर कड़ा प्रावधान (Love jihad Anti Conversion Bill)

धर्मांतरण विरोधी विधेयक में 'लव जिहाद' को लेकर भी कड़े प्रावधान किए गए हैं। यदि यह साबित होता है कि किसी ने धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से विवाह किया है, तो उस विवाह को रद्द करने का प्रावधान होगा। फैमिली कोर्ट ऐसे विवाह को अमान्य घोषित कर सकता है और दोषी को कड़ी सजा दी जाएगी।

औद्योगिक प्लॉट आवंटन पर सवाल

विधानसभा में डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने इंडस्ट्रियल एरिया में खाली पड़े प्लॉटों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इंडस्ट्रियल प्लॉट तो खरीद लिए लेकिन वहां उद्योग नहीं लगाए। इससे स्थानीय औद्योगिक विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

इस पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है कि लोग प्लॉट खरीदते ही तुरंत निर्माण कार्य शुरू नहीं करते। उन्होंने आश्वासन दिया कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा और जहां आवश्यक होगा, वहां क्लस्टर मॉडल पर प्लॉट विकसित किए जाएंगे।

कृषि से जुड़े सवाल पर भी विवाद

कांग्रेस विधायक चेतन पटेल ने पीपलदा क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति को लेकर सवाल उठाया। यह सवाल कृषि और आपदा राहत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के विभाग से जुड़ा था, लेकिन जवाब ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने दिया। इससे विपक्ष ने नाराजगी जताई।

कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर सरकार को घेरते हुए मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि प्रश्नकाल में अनावश्यक टोकाटाकी नहीं होगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री के जवाब को अधूरा बताते हुए विस्तृत जानकारी की मांग की।

Rajasthan Budget Session 2025: राजस्‍थान विधानसभा बजट सत्र में लगातार हंगामा

सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में लगातार हंगामे का माहौल रहा। धर्म परिवर्तन कानून, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं और कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। सरकार ने विपक्ष को भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+