राजस्थान न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Ashok Gehlot Rajasthan Budget 2021-22: CM ने कीं ये अहम घोषणाएं, 2 मिनट में जानिए यहां

Google Oneindia News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने आज राजस्थान बजट 2021-22 पेश किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी जयपुर स्थित विधानसभा परिसर से पेपरलेस बजट पेश करते हुए स्पीच दी। उन्होंने जो घोषणाएं कीं, उनमें कुछ चुनिंदा घोषणाओं के बारे में यहां बताया जा रहा है...

स्टार्टअप को 5 लाख की मदद
राजस्थान सरकार अपना तीसरा बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- स्टार्टअप को 5 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। वह आगे बोले- सूबे के छोटे कारोबारियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।

rajasthan budget 2021-22 in hindi : CM Ashok Gehlot present Rajasthan Budget today, know announcements

30 नए पीएचसी खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया- प्रदेश में बाड़मेर, दातारामगढ़, सीकर, शिवाना-बाड़मेर, सपोटरा, कटोरी हिंडौन, करौली आदि में पीएचसी खोले जाएंगे। कुल 30 नए पीएचसी खोले जाएंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा- शाहपुरा जयपुर व फतेहपुर के उपजिला अस्पतालों को क्रमोन्नत किया जाएगा। सीएम बोले कि, 50 अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत किया जाएगा। बोले कि, कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुलेंगे।

जीवन रक्षक योजना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान- प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ती पत्र दिए जाएंगे। कहा कि, सरकार ऐसी ही कई घोषणाएं कर रही है।

कन्या कॉलेज इन जिलों में खुलेंगे
प्रदेश के कई जिलों में कन्या कॉलेज खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाएंगे।

नए सरकारी स्कूल खुलेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान- राजस्थान में 37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे। 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।

बेरोजगारी भत्ता बढ़ाया जाएगा
अशोक गहलोत बोले- बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से करीब 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा कोर का गठन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा- 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों का चयन होगा।

1000 किसान सेवा केंद्र स्थापित होंगे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- 200 करोड़ की लागत से विभिन्न जिलों में मेगा फूड पार्क बनेंगे। 1000 किसान सेवा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। कृषि पर्यवेक्षकों के 1000 नए पद सृजित होंगे। गहलोत बोले- नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाई जाएगी। कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे।

ब्याज मुक्त फसली ऋण मिलेगा
राज्य का बजट पेश करने के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। किसानों को 16,000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण दिए जाएंगे। सीएम ने कहा- मत्स्य पालकों और पशुपालकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू की जाएगी।

सड़कों पर निर्माण काम कराया जाएगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- सड़कों पर निर्माण काम कराया जाएगा, जिसके लिए 1,425 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। सीएम ने कहा- राजधानी जयपुर में 700 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। ग्रामीण बस सेवा पिछली सरकार ने बंद कर दिया था, उसे फिर से शुरू किया जाएगा।

सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया- राजस्थान के सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। गहलोत बोले- राजधानी जयपुर और दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में इसी तरह के 2 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे। बजट पेश करते समय राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले- भरतपुर जिले में संस्कृत महाविद्यालय बनाया जाएगा। इसके अलावा इंक्यूबेशन सेंटर बनााए जाएंगे।

थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा की। बोले- पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत का ऐलान- ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

जिलों में मेगा फूड पार्क बनेंगे
सीएम ने कहा- विभिन्न जिलों में 200 करोड़ की लागत से मेगा फूड पार्क बनेंगे। 1000 किसान सेवा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। कृषि पर्यवेक्षकों के 1000 नए पद सृजित होंगे। नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाई जाएगी। कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे।

यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा- राजधानी जयपुर और बीकानेर व भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे। सीएम ने यह भी ऐलान किया कि, टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी।

हरियाणा कौशल विकास मिशन के स्किलिंग पोर्टल CM ने कराया शुरू, यहां सभी विभागों की जानकारी मिलेगीहरियाणा कौशल विकास मिशन के स्किलिंग पोर्टल CM ने कराया शुरू, यहां सभी विभागों की जानकारी मिलेगी

1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया- राजस्थान के 5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे। उन्होंने यह घोषणा भी कि, 600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे। सीएम बोले- 3500 से अधिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी बनाए जाएंगे।

Comments
English summary
rajasthan budget 2021-22 in hindi : CM Ashok Gehlot present Rajasthan Budget today, know announcements
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X