Ajmer News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कल से, चिटिंग की तो...

Rajasthan Letest News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा गुरुवार 29 फरवरी से शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।

परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक होगी, बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर विज्ञान विषय का होगा। वहीं, 10वीं की परीक्षा 7 से 30 मार्च तक आयोजित होगी।

rajasthan-board-of-secondary-educations-12th-examination-will-start-from-tomorrow-this-time-the-bo

इसके लिए बोर्ड की ओर से कुल 6 हजार 144 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, इस बार बोर्ड परीक्षा में 19 लाख 39 हजार 645 विद्यार्थी शामिल होंगे।

बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही बोर्ड ने कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं। इसी तरह से समस्त जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित

परीक्षा के प्रश्न पत्र पुलिस थानों और चौकियों में रखे गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय कंट्रोल रूम 24 फरवरी को सुबह 6 बजे से विधिवत शुरू हो गया है।

यह परीक्षा समाप्ति तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा, इसी तरह जिला स्तर पर भी परीक्षा कंट्रोल रूम 27 फरवरी से शुरू हो गया।

गोपनीयता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी वीडियोग्राफी और सीसीटीवी से करवाई जाएगी।

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं, परीक्षाओं में निगरानी के लिए राजकीय पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने की विशेष इंतजाम रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले ही समझाया जाएगा कि वो कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकल से संबंधित सामग्री अपने साथ न रखें।

परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल का भी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कार्मिकों पर भी बोर्ड की नजर रहेगी।

कोई भी कार्मिक किसी तरह की अनुचित गतिविधियों में शामिल रहता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल

बोर्ड की हायर सेकेंडरी स्तर की परीक्षाएं कल यानी 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक होगी। परीक्षाएं सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजाकर 45 मिनट तक होगी।

हायर सेकेंडरी स्तर पर परीक्षाओं के पहले दिन गुरुवार 29 फरवरी को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह शुक्रवार 1 मार्च को लोक प्रशासन, शनिवार 2 मार्च को कंप्यूटर विज्ञान, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा होगी।

सोमवार 4 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, मंगलवार 5 मार्च को कंठ संगीत, नृत्य कत्थक, वाद्य संगीत, ( तबला, पखावज, सितार, सरोद, वाइलिन, दिलरुबा, बांसुरी, गिटार ) की परीक्षा होगी।

बुधवार 6 मार्च को संस्कृत साहित्य, संस्कृत वाद्यम, शनिवार 9 मार्च को भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

इसी तरह 11 मार्च को चित्रकला, बुधवार 13 मार्च को हिंदी अनिवार्य, शुक्रवार 15 मार्च को अंग्रेजी साहित्य, टंकण लिपि (हिंदी ) की परीक्षा होगी।

टंकण लिपि का प्रश्न पत्र 9 बजे शुरू होगा, इसी तरह शनिवार 16 मार्च को दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान, सोमवार 18 मार्च को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान, बुधवार 20 मार्च को पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी।

शनिवार 23 मार्च को गणित, मंगलवार 26 मार्च को गृह विज्ञान, बुधवार 27 मार्च को शारीरिक शिक्षा, गुरुवार 28 मार्च को अर्थशास्त्र, शीघ्र लिपि हिंदी, शीघ्र लिपि अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान।

शनिवार 30 मार्च को ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अर्थव वेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणेतिहास, धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान,पौराहित्य की परीक्षा होगी।

इसी तरह सोमवार 1 अप्रैल को हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि का प्रश्न पत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा।

बुधवार 3 अप्रैल को समाजशास्त्र और गुरुवार 4 अप्रैल को आटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी वह सूचना प्रौद्योगिकी की संपर्क संपरित सेवाएं (It &Ites), फुटकर बिक्री, ट्रैवल एंड टूरिज्म, परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सजा, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, प्लंबर, टेलीकॉम की परीक्षाएं होंगी।

माध्यमिक परीक्षाओं का टाइम टेबल

माध्यमिक स्तर पर परीक्षाएं 7 से 30 मार्च तक आयोजित होगी. सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी. पहले दिन गुरुवार 7 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

इसी तरह मंगलवार 12 मार्च को हिंदी, शनिवार 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, बुधवार 30 मार्च को विज्ञान, शुक्रवार 22 मार्च को ओटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी वह सूचना प्रयोग की की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी, निजी सुरक्षा, परिधान निर्माण, वस्त्र और गृह सजा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, टेलीकॉम, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग की परीक्षाएं होंगी।

इसी तरह शनिवार 23 मार्च को संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र), बुधवार 27 मार्च को गणित एवं शनिवार 30 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, संस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+